AD · 728×90Advertisement

आरमी इन्फोटेक का शेयर पहले दिन के कारोबार में 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

आरमी इन्फोटेक का शेयर पहले दिन के कारोबार में 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

आरमी इन्फोटेक का शेयर पहले दिन के कारोबार में 21 प्रतिशत से अधिक टूटा
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 6:33 pmModified: 30 Sept 2026 | 6:33 pm

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) आरमी इन्फोटेक लिमिटेड के शेयर ने बुधवार को बाजार में कमजोर शुरुआत की और सूचीबद्ध होने के बाद अपने 375 रुपये के निर्गम मूल्य से 21 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई पर 368.85 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 1.64 प्रतिशत कम है। कारोबार के दौरान शेयर 21.30 प्रतिशत टूटकर 295.10 रुपये पर आ गया। अंत में कंपनी का शेयर 295.35 रुपये पर बंद हुआ, जो निर्गम मूल्य से 21.24 प्रतिशत की गिरावट है।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 375 रुपये के निर्गम मूल्य पर ही सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में शेयर 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 300 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 937.19 करोड़ रुपये रहा।

आरमी इन्फोटेक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को 2.44 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के निर्गम में 300 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए थे। इसका मूल्य दायरा 350-375 रुपये प्रति शेयर था।

आरमी इन्फोटेक लिमिटेड कंप्यूटर, इंटरनेट और प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। यह मुख्य रूप से बड़े सरकारी विभागों, स्कूल, बैंक और कंपनियों को कंप्यूटर, हार्डवेयर, इंटरनेट नेटवर्क और डिजिटल समाधान प्रदान करती है।

भाषा

यासिर अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: आरमी इन्फोटेक का शेयर पहले दिन के कारोबार में 21 प्रतिशत से अधिक टूटा

People also search for:Share Lead Armee Infotech
मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

30 Sept 2026 | 10:27 pm
भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

30 Sept 2026 | 10:24 pm
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

30 Sept 2026 | 10:18 pm
कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

30 Sept 2026 | 10:13 pm
सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

30 Sept 2026 | 10:03 pm
लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

30 Sept 2026 | 10:02 pm
गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

30 Sept 2026 | 10:00 pm
अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

30 Sept 2026 | 9:52 pm