AD · 728×90Advertisement

Datia By-Election: दतिया के दंगल में दिग्गजों ने झोंकी ताकत, CM मोहन यादव ने किया रोड शो, कहा- कटे पंजे को करना है गंजा

दतिया के दंगल में दिग्गजों ने झोंकी ताकत, CM मोहन यादव ने किया रोड शो, CM Mohan Yadav Datia By-Election Road Show

Datia By-Election: दतिया के दंगल में दिग्गजों ने झोंकी ताकत, CM मोहन यादव ने किया रोड शो, कहा- कटे पंजे को करना है गंजा
Deepak Sahu
Published: 27 Jul 2026 | 10:47 pmModified: 28 Jul 2026 | 12:08 am
दतिया। Datia By-Election मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दतिया में भव्य रोड शो कर चुनावी माहौल को गर्मा दिया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपचुनाव प्रभारी एवं सांसद भारत सिंह कुशवाह तथा भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। Datia By-Election मुख्यमंत्री का रोड शो मां पीतांबरा मंदिर के पश्चिमी द्वार से शुरू होकर भैरो मंदिर बड़ी तिगैलिया तक निकला। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। भाजपा समर्थकों की मौजूदगी से पूरा मार्ग पार्टी के झंडों और नारों से गूंजता रहा। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल विकास कार्यों में बाधा डालना है, जबकि भाजपा विकास और जनकल्याण की राजनीति करती है। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि दतिया के विकास का फैसला अब जनता के हाथ में है। उन्होंने चुनाव को भाजपा और "कटे पंजे" के बीच की लड़ाई बताते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और लूट-खसोट की राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि रोड शो में उमड़ी भीड़ भाजपा के प्रति जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का समर्थन है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया। वहीं उपचुनाव प्रभारी एवं सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि दतिया की जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है और पार्टी रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने जा रही है।

ये भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Mohan Yadav Datia By-Election Road Show

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm