AD · 728×90Advertisement

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 10:03 pmModified: 30 Sept 2026 | 10:03 pm

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) जमा समेत सावधि जमा के एवज में बैंकों का कर्ज 31 अगस्त, 2026 तक सालाना आधार पर 43.2 प्रतिशत बढ़कर 2.04 लाख करोड़ रुपये हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

एक साल पहले 31 अगस्त तक यह कर्ज 1.43 लाख करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के आधार पर भी 31 मार्च, 2026 के 1.69 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले इसमें 20.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सावधि जमा के एवज में कर्ज में यह तेज वृद्धि ऐसे समय हुई है जब कुल बैंक कर्ज भी 31 अगस्त, 2026 तक सालाना आधार पर 19.1 प्रतिशत बढ़कर 223.88 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 188.01 लाख करोड़ रुपये था।

सावधि जमा के एवज में कर्ज में ग्राहकों की जमा राशि के बदले बैंकों द्वारा दिए जाने वाले कर्ज शामिल होते हैं। इससे जमाकर्ता अपनी सावधि जमा को समय से पहले तोड़े बिना पैसा जुटा सकते हैं।

बैंकों ने विशेष विदेशी मुद्रा प्रवासी (एफसीएनआर-बी) जमा योजना के जरिये 31 अगस्त तक 133 अरब डॉलर जुटाए हैं।

आरबीआई ने एफसीएनआर(बी) जमा, विदेशी मुद्रा में विदेशी उधारी (ओएफसीबी) और बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) के लिए विशेष अमेरिकी डॉलर-रुपया विदेशी मुद्रा अदला-बदली सुविधा आठ जून, 2026 को शुरू की थी।

एफसीएनआर(बी) जमा के लिए यह योजना 31 अगस्त तक खुली थी, जबकि ईसीबी और ओएफसीबी के लिए यह सुविधा 31 दिसंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, अधिकृत डीलर बैंकों द्वारा 18 सितंबर तक एफसीएनआर(बी), ईसीबी और ओएफसीबी के बारे में दी गई जानकारी के आधार पर कुल धन प्रवाह 143.596 अरब डॉलर रहा।

इसमें एफसीएनआर(बी) जमा से 132.980 अरब डॉलर, ओएफसीबी से 5.320 अरब डॉलर और ईसीबी से 5.296 अरब डॉलर आए।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, उद्योग को बैंक कर्ज अगस्त में 18.2 प्रतिशत बढ़ा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसमें सात प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

गैर-खाद्य बैंक कर्ज 31 अगस्त, 2026 को समाप्त पखवाड़े में सालाना आधार पर 18.8 प्रतिशत बढ़ा, जबकि पिछले साल पांच सितंबर को समाप्त इसी अवधि में इसमें 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

भाषा रमण अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

People also search for:loansRBIRBIRBI Loans
मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

30 Sept 2026 | 10:27 pm
भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

30 Sept 2026 | 10:24 pm
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

30 Sept 2026 | 10:18 pm
कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

30 Sept 2026 | 10:13 pm
लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

30 Sept 2026 | 10:02 pm
गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

30 Sept 2026 | 10:00 pm
अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

30 Sept 2026 | 9:52 pm
वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही होगी चुनौतीपूर्ण: नागेश्वरन

वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही होगी चुनौतीपूर्ण: नागेश्वरन

30 Sept 2026 | 9:44 pm