अमेरिका संचालित वायुसैनिक अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना में ईरान की भूमिका के संकेत : ब्रिटेन
अमेरिका संचालित वायुसैनिक अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना में ईरान की भूमिका के संकेत : ब्रिटेन
लंदन, 30 सितंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम का कहना है कि देश के पास इस बात के ‘‘मजबूत संकेत’’ हैं कि ईरान ने उस घटना में भूमिका निभाई, जिसमें देर रात इंग्लैंड में अमेरिका द्वारा संचालित एक हवाई अड्डे के पास पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
बर्नहम ने बुधवार को ब्रिटिश प्रसारकों को बताया कि ब्रिटिश और अमेरिकी अधिकारी इस बात की “जटिल और गंभीर” जांच कर रहे हैं कि पांच लोग और तीन वैन ‘आरएएफ फेयरफोर्ड’ की परिधि के पास कैसे पहुंचे।
पांच ब्रिटिश पुरुषों को रविवार को विस्फोटक संबंधी अपराधों और आतंकवादी कृत्य की साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। बीस से 30 साल आयुवर्ग के इन युवकों को एक दिन बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि उन्हें वैन में गैसोलीन की कुछ मात्रा मिली, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला।
बर्नहम ने इस बारे में विवरण नहीं दिया कि संदिग्ध क्या योजना बना रहे थे या ब्रिटेन को क्यों लगता है कि ईरान इसमें शामिल था। उन्होंने कहा कि वह “उचित समय पर लोगों को और अधिक जानकारी देंगे”।
बर्नहम ने बीबीसी को दिए गए कई साक्षात्कारों में से एक में बताया, “इस बात के मजबूत संकेत हैं कि आरएएफ फेयरफोर्ड में सप्ताहांत में जो हुआ, उसमें ईरान की भूमिका थी, लेकिन निश्चित रूप से यह अब भी एक जारी, जटिल और गंभीर पुलिस जांच है।”
उन्होंने कहा, “और निश्चित रूप से, हम अमेरिका में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”
ईरान ने संलिप्तता से इनकार किया है।
लंदन से 160 किमी पश्चिम में स्थित इस अड्डे का उपयोग पश्चिम एशिया में दशकों से चले आ रहे संघर्षों के दौरान अमेरिकी बमवर्षकों द्वारा किया गया है, जिसमें इस वर्ष ईरान के साथ हुआ युद्ध भी शामिल है।
एपी प्रशांत सुरेश
सुरेश
लेखक के बारे में
Web Title: अमेरिका संचालित वायुसैनिक अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना में ईरान की भूमिका के संकेत : ब्रिटेन
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›ट्रंप ने इराक से अमेरिकी सेना की वापसी की सराहना की
30 Sept 2026 | 11:59 pmभारत के एससीओ समन्वयक ने इस्लामाबाद बैठक में क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार, पारगमन को दी प्रमुखता
30 Sept 2026 | 10:30 pmभारतीय कैप्टन ने टाली बड़ी त्रासदी, विमान को गिराने की कोशिश कर रहे सह-पायलट से भिड़ा : मीडिया
30 Sept 2026 | 9:53 pmचीन ने लाओस में वायुसेना सहायता एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया
30 Sept 2026 | 9:49 pmनेपाल के हिमलुंग हिमाल हिमस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई
30 Sept 2026 | 9:42 pmखबर इजराइल विमान
30 Sept 2026 | 9:31 pmविस्कॉन्सिन की मस्जिद के प्रमुख को विदेश नीति के आधार पर निर्वासित कर सकता है अमेरिका: न्यायाधीश
30 Sept 2026 | 9:28 pmरूस ने यूक्रेन पर मिसाइल एवं ड्रोन हमला किया, सात लोगों की मौत
30 Sept 2026 | 9:13 pm