गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान
गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) एयर इंडिया के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टेवोल्डे गेब्रेमरियम को सुरक्षा मंजूरी मिल गई है और वह बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से एयरलाइन का कार्यभार संभाल लेंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इथियोपिया के नागरिक गेब्रेमरियम की एयर इंडिया के प्रमुख के रूप में नियुक्ति की घोषणा पांच अगस्त को की गई थी। वह ऐसे समय में एयरलाइन की कमान संभाल रहे हैं जब एयर इंडिया विस्तार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रही है और उसे कई बाहरी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है।
गेब्रेमरियम घाटे में चल रही एयर इंडिया के प्रमुख बनने वाले दूसरे विदेशी सीईओ एवं एमडी होंगे। वह न्यूजीलैंड के कैंपबेल विल्सन का स्थान लेंगे।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने भी गेब्रेमरियम को सुरक्षा मंजूरी मिलने की पुष्टि की है।
सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद गेब्रेमरियम एक अक्टूबर को एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी का दायित्व संभाल लेंगे।
गेब्रेमरियम ने 28 सितंबर को कर्मचारियों के साथ एक टाउनहॉल बैठक में कहा था कि लागत अनुशासन को एयर इंडिया की कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने टिकाऊ मुनाफे, सुरक्षा और परिचालन विश्वसनीयता को एयरलाइन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया था।
उन्होंने ऐसे कार्यक्रम शुरू करने की भी योजना बताई थी जिनके तहत लागत में मापने योग्य बचत और परिचालन दक्षता में सुधार लाने वाले कर्मचारियों के विचारों को पुरस्कृत किया जाएगा।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmप्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
30 Sept 2026 | 10:18 pmकपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
30 Sept 2026 | 10:13 pmसावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा
30 Sept 2026 | 10:03 pmलावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया
30 Sept 2026 | 10:02 pmअगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई
30 Sept 2026 | 9:52 pmवैश्विक स्तर पर ब्याज दरें बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही होगी चुनौतीपूर्ण: नागेश्वरन
30 Sept 2026 | 9:44 pm