AD · 728×90Advertisement

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 10:27 pmModified: 30 Sept 2026 | 10:27 pm

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड की प्रवर्तक एवं कार्यकारी निदेशक उपासना टाकू ने खुले बाजार के लेनदेन के जरिये कंपनी के 1.07 लाख इक्विटी शेयर करीब 2.12 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा इस खरीद के बाद वन मोबिक्विक सिस्टम्स में टाकू की हिस्सेदारी पहले के 10.11 प्रतिशत से बढ़कर 10.24 प्रतिशत हो गई है।

टाकू ने 28 सितंबर को 1.04 करोड़ रुपये में कंपनी के 52,000 इक्विटी शेयर खरीदे। इसके बाद 29 सितंबर को 1.09 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 55,000 इक्विटी शेयर खरीदे। दोनों लेनदेन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर हुए।

इन खरीद के बाद कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 80,64,670 इक्विटी शेयर हो गई है, जो इन लेनदेन से पहले 79,57,670 शेयर थी।

भाषा

यासिर अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

People also search for:MobiKwik
भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

30 Sept 2026 | 10:24 pm
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

30 Sept 2026 | 10:18 pm
कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

30 Sept 2026 | 10:13 pm
सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

30 Sept 2026 | 10:03 pm
लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

30 Sept 2026 | 10:02 pm
गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

30 Sept 2026 | 10:00 pm
अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

30 Sept 2026 | 9:52 pm
वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही होगी चुनौतीपूर्ण: नागेश्वरन

वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही होगी चुनौतीपूर्ण: नागेश्वरन

30 Sept 2026 | 9:44 pm