राजस्थान में अमेजन बिजनेस के पंजीकृत ग्राहकों की संख्या पांच साल में 40 प्रतिशत की दर से बढ़ी
राजस्थान में अमेजन बिजनेस के पंजीकृत ग्राहकों की संख्या पांच साल में 40 प्रतिशत की दर से बढ़ी
जयपुर, 30 सितंबर (भाषा) अमेजन बिजनेस ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में उसके पंजीकृत ग्राहकों की संख्या पिछले पांच वर्षों में 40 प्रतिशत की सालाना दर (सीएजीआर) से बढ़ी है। कंपनी ने कहा कि कारोबारियों के बीच ऑनलाइन खरीदारी को अपनाने से यह वृद्धि हुई है।
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान से कंपनी की कुल बिक्री 2026 में अबतक सालाना आधार पर करीब 30 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि इसी अवधि में थोक बिक्री में 90 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
राज्य में अमेजन बिजनेस की सबसे अधिक बिक्री जयपुर से होती है। इसके बाद जोधपुर, उदयपुर, अलवर, अजमेर और कोटा का स्थान है।
अमेजन बिजनेस के निदेशक मित्रांजन भादुड़ी ने यहां कहा कि राजस्थान में कारोबारी ग्राहक आईटी से जुड़े सामान, टेलीविजन, एयर कंडीशनर और रसोई संबंधी उत्पाद सबसे अधिक खरीद रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में डिजिटल खरीदारी की ओर रुझान बढ़ रहा है और इसमें छोटे शहरों के कारोबारी भी शामिल हैं।
भादुड़ी ने कहा, ‘‘निर्माताओं, आईटी कंपनियों और छोटे होटल-रेस्तरां से लेकर अलवर, अजमेर और कोटा जैसे छोटे शहरों के ग्राहक भी अधिक सुविधा, किफायती कीमत, व्यापक विकल्प और खरीदारी में लचीलेपन की मांग कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि कंपनी को राजस्थान में कारोबारियों के बीच डिजिटल माध्यम से खरीदारी में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
भाषा बाकोलिया
रंजन अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: राजस्थान में अमेजन बिजनेस के पंजीकृत ग्राहकों की संख्या पांच साल में 40 प्रतिशत की दर से बढ़ी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई
30 Sept 2026 | 10:27 pmभारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को
30 Sept 2026 | 10:24 pmप्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई
30 Sept 2026 | 10:18 pmकपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया
30 Sept 2026 | 10:13 pmसावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा
30 Sept 2026 | 10:03 pmलावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया
30 Sept 2026 | 10:02 pmगेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान
30 Sept 2026 | 10:00 pmअगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई
30 Sept 2026 | 9:52 pm