आईआईटी मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत के मामले में अब तक 40 लोगों के बयान दर्ज: पुलिस
आईआईटी मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत के मामले में अब तक 40 लोगों के बयान दर्ज: पुलिस
मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के छात्र साहिल वाकोडे की 18 सितंबर को हुई कथित आत्महत्या की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उसके माता-पिता और सहपाठियों समेत अब तक 40 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में अनशन पर बैठे साहिल वाकोडे के माता-पिता और सहपाठियों के अलावा अपराध शाखा ने आईआईटी छात्रावास के कर्मचारियों और अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं।
हालांकि, उन्होंने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किए जाने के बाद भी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का बयान दर्ज किया जाना अभी बाकी है।
जांचकर्ताओं ने साहिल वाकोडे के दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक टैबलेट का लॉक खोलकर उनमें से जानकारी निकालने के लिए कलीना स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजा है।
पुलिस को उम्मीद है कि इन डिजिटल उपकरणों से डेटा मिलने के बाद महत्वपूर्ण सबूत सामने आएंगे, जिससे बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत से पहले घटी घटनाओं के सही क्रम का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
इससे पहले छात्र के पिता की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस ने प्रोफेसर डूला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस को दिए अपने बयान में साहिल वाकोडे के पिता ने आरोप लगाया कि आखिरी मुलाकात में उनके बेटे ने बताया था कि आईआईटी मुंबई के निदेशक शिरीष केदारे के इशारे पर प्रोफेसर डूला पिछले तीन महीनों से उन्हें जातिगत रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उसने किसी झूठे मामले में फंसाए जाने की आशंका भी जताई थी।
पुलिस ने कहा कि वे घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों, बयानों और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच कर रहे हैं, इसलिए प्रोफेसर डूला का बयान दर्ज करना अभी बाकी है।
साहिल वाकोडे (22) का शव 18 सितंबर की शाम उसके छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला था।
पिछले तीन दिनों से अनशन पर बैठे छात्र के माता-पिता ने देश के इस प्रतिष्ठित संस्थान में अपने बेटे के साथ जातीय भेदभाव का आरोप लगाया है।
वे प्रोफेसर डूला और निदेशक केदारे की गिरफ्तारी तथा अपने दिवंगत बेटे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
इससे पहले आईआईटी मुंबई के बोर्ड ने साहिल वाकोडे की मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति का गठन किया था।
भाषा सुमित रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: आईआईटी मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत के मामले में अब तक 40 लोगों के बयान दर्ज: पुलिस
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pmखबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव
30 Sept 2026 | 8:54 pm‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
30 Sept 2026 | 8:31 pmछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद
30 Sept 2026 | 8:20 pmमुंबई में 97 प्रतिशत से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया: बीएमसी
30 Sept 2026 | 7:20 pm