BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 8:31 pmModified: 30 Sept 2026 | 8:31 pm

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को विपक्षी गुट ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेताओं से एक बैठक में कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ माहौल है और सभी विपक्षी दलों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मिलकर प्रदर्शन करना चाहिए।

नयी दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शामिल हुए ठाकरे ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए कुमार को या तो तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए या उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए।

शिवसेना (उबाठा) के एक पदाधिकारी ने ठाकरे के हवाले से कहा, ‘‘देश के लोगों का मिजाज (भाजपा) सरकार के खिलाफ है। विभिन्न दल निर्वाचन आयोग के खिलाफ अलग-अलग प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी विपक्षी दलों को मिलकर प्रदर्शन करना चाहिए।’’

‘इंडिया’ गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने इस सप्ताह की शुरुआत में सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दो अक्टूबर को मध्य मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने इसके लिए अनुमति नहीं दी।

एसआईआर मुद्दे को लेकर शिवसेना (उबाठा) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चार अक्टूबर को मुंबई में संयुक्त प्रदर्शन करेंगी।

भाषा संतोष नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

People also search for:Maharashtra 'India' faction Uddhav
शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया

30 Sept 2026 | 9:58 pm
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार

30 Sept 2026 | 9:34 pm
फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

फर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी

30 Sept 2026 | 9:19 pm
अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

अदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी

30 Sept 2026 | 8:56 pm
खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

खबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव

30 Sept 2026 | 8:54 pm
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद

30 Sept 2026 | 8:20 pm
मुंबई में 97 प्रतिशत से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया: बीएमसी

मुंबई में 97 प्रतिशत से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया: बीएमसी

30 Sept 2026 | 7:20 pm
आईआईटी मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत के मामले में अब तक 40 लोगों के बयान दर्ज: पुलिस

आईआईटी मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत के मामले में अब तक 40 लोगों के बयान दर्ज: पुलिस

30 Sept 2026 | 6:53 pm