विस्कॉन्सिन की मस्जिद के प्रमुख को विदेश नीति के आधार पर निर्वासित कर सकता है अमेरिका: न्यायाधीश
विस्कॉन्सिन की मस्जिद के प्रमुख को विदेश नीति के आधार पर निर्वासित कर सकता है अमेरिका: न्यायाधीश
शिकागो (अमेरिका), 30 सितंबर (एपी) अमेरिका में आव्रजन मामलों की एक अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया कि विस्कॉन्सिन की सबसे बड़ी मस्जिद के फलस्तीनी मूल के प्रमुख सलाह सरसूर को इस आधार पर निर्वासित किया जा सकता है कि वह अमेरिकी विदेश नीति के लिए खतरा हैं।
अदालत ने हालांकि यह आरोप खारिज कर दिया कि सरसूर ने ‘ग्रीन कार्ड’ के लिए आवेदन करते समय झूठ बोला था।
सलाह सरसूर को अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के अधिकारियों ने मार्च में मिलवॉकी में हिरासत में लिया था। एक संघीय न्यायाधीश ने जून में सरसूर को रिहा करने का आदेश देते हुए कहा था कि उनका यह दावा ‘‘ठोस’’ है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाला प्रशासन इजराइल के खिलाफ बोलने और फलस्तीनी अधिकारों की वकालत करने के कारण उन्हें निशाना बना रहा है।
सरसूर पिछले तीन दशक से अमेरिका में रह रहे हैं और ‘इस्लामिक सोसाइटी ऑफ मिलवॉकी’ के अध्यक्ष हैं। सरकार का कहना है कि इजराइल में दशकों पहले आतंकवाद से जुड़े मामलों में उन्हें दोषी ठहराया जाना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। सरकार ने उन पर ‘ग्रीन कार्ड’ के लिए आवेदन करते समय इजराइल में आतंकवाद से जुड़े मामलों में उन्हें दोषी ठहराए जाने की जानकारी छिपाने या उसके बारे में झूठ बोलने का भी आरोप लगाया था।
आव्रजन मामलों की अदालत के न्यायाधीश जेमी सेलिनार्डी ने सरकार की इस दलील से सहमति जताई कि सरसूर को विदेश नीति के आधार पर निर्वासित किया जा सकता है, लेकिन उन्होंने आवेदन में झूठ बोलने का आरोप खारिज कर दिया।
इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जन्मे सरसूर को 1988 में इजराइली सैन्यकर्मियों पर पेट्रोल बम और पत्थर फेंकने की बात ‘‘स्वीकार करने के बाद’’ जेल भेजा गया था। उन्हें 1995 में हथियार और गोला-बारूद रखने की कोशिश के मामले में दोषी ठहराया गया। सरसूर के वकीलों का कहना है कि दोनों मामलों में उन्हें प्रताड़ित किया गया और जुर्म जबरन कबूल कराया गया।
सरसूर का अमेरिका में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह 1993 से यहां रह रहे हैं। उनके वकीलों ने कहा कि अमेरिका सरकार को सरसूर के अमेरिका पहुंचने के समय से ही इजराइल में उन्हें दोषी ठहराए जाने की जानकारी थी।
सरसूर ने मंगलवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि उन्हें वापस वेस्ट बैंक भेजे जाने का मतलब उनके ‘‘जीवन का अंत होगा।’’
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जून 2025 में एक असामान्य ज्ञापन जारी कर कहा था कि सरसूर को भी उसी आधार पर निर्वासित किया जा सकता है जिस आधार पर ट्रंप प्रशासन फलस्तीनी अधिकारों के समर्थक महमूद खलील और मोहसेन महदावी को देश से निकालने की कोशिश कर चुका है।
सरसूर को बुधवार को मामले की स्थिति की समीक्षा के लिए अदालत में पेश होना है।
एपी सिम्मी प्रशांत
प्रशांत
लेखक के बारे में
Web Title: विस्कॉन्सिन की मस्जिद के प्रमुख को विदेश नीति के आधार पर निर्वासित कर सकता है अमेरिका: न्यायाधीश
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›अमेरिका संचालित वायुसैनिक अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना में ईरान की भूमिका के संकेत : ब्रिटेन
30 Sept 2026 | 10:59 pmभारत के एससीओ समन्वयक ने इस्लामाबाद बैठक में क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार, पारगमन को दी प्रमुखता
30 Sept 2026 | 10:30 pmभारतीय कैप्टन ने टाली बड़ी त्रासदी, विमान को गिराने की कोशिश कर रहे सह-पायलट से भिड़ा : मीडिया
30 Sept 2026 | 9:53 pmचीन ने लाओस में वायुसेना सहायता एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया
30 Sept 2026 | 9:49 pmनेपाल के हिमलुंग हिमाल हिमस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई
30 Sept 2026 | 9:42 pmखबर इजराइल विमान
30 Sept 2026 | 9:31 pmरूस ने यूक्रेन पर मिसाइल एवं ड्रोन हमला किया, सात लोगों की मौत
30 Sept 2026 | 9:13 pmवैन गॉग और सेजान की दुर्लभ कलाकृतियों की सॉदबीज करेगा नीलामी
30 Sept 2026 | 8:41 pm