वैन गॉग और सेजान की दुर्लभ कलाकृतियों की सॉदबीज करेगा नीलामी
वैन गॉग और सेजान की दुर्लभ कलाकृतियों की सॉदबीज करेगा नीलामी
लंदन, 30 सितंबर (एपी) दक्षिण अमेरिका के एक प्रसिद्ध निजी संग्रह का हिस्सा रहीं ‘इंप्रेशनिस्ट’ (प्रभाववादी) और ‘पोस्ट-इंप्रेशनिस्ट’ (उत्तर-प्रभाववादी) शैली की 12 कलाकृतियां नीलामी के लिए पेश की जा रही हैं जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ डॉलर है।
ब्रिटेन के नीलामी घर ‘सॉदबीज’ ने बुधवार को कहा कि प्रसिद्ध चित्रकारों विन्सेंट वैन गॉग और पॉल सेजान की कलाकृतियों की न्यूयॉर्क में 18 नवंबर को नीलामी की जाएगी और इस दौरान नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।
उसने कहा कि यदि ऐसा होता है तो यह इस बात का एक और संकेत होगा कि धनी कला संग्रहकर्ता अनिश्चितता के इस दौर में उत्कृष्ट कलाकृतियों को सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं।
ये पेंटिंग अर्जेंटीना की दिवंगत कला संग्रहकर्ता नेली एरिएटा डी ब्लाकिएर और उनके पति कार्लोस पेड्रो ब्लाकिएर के संग्रह का हिस्सा हैं और उनके बच्चे अब इन्हें बेच रहे हैं।
इनमें वैन गॉग की प्राकृतिक दृश्य वाली पेंटिंग ‘शातान्ये आं फ्लर’ (फूलों से लदे शाहबलूत के पेड़) शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 18 करोड़ डॉलर है। इसके अलावा सेजान की चित्रकला ‘आर्लेकैन’ भी है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 करोड़ डॉलर है। दोनों कलाकृतियों को पिछले 50 वर्ष से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है।
सॉदबीज में प्रभाववादी और आधुनिक कला विभाग की प्रमुख हेलेना न्यूमैन ने कहा कि यह संग्रह पेरिस के ‘म्यूजे द'ऑर्से’ के छोटे रूप जैसा है। पेरिस के इस संग्रहालय में दुनिया की प्रभाववादी और उत्तर-प्रभाववादी कलाकृतियों के सबसे महत्वपूर्ण संग्रहों में से एक है।
प्रभाववाद और उत्तर-प्रभाववाद आधुनिक कला के महत्वपूर्ण आंदोलन हैं, जिनका विकास 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में फ्रांस में हुआ। प्रभाववाद में कलाकारों ने पारंपरिक शैली से हटकर रोशनी, रंग और किसी क्षण के दृश्य प्रभाव को उकेरने पर जोर दिया, जबकि उत्तर-प्रभाववाद ने रंगों और आकृतियों के माध्यम से भावनाओं, व्यक्तिगत अभिव्यक्ति और विचारों को अधिक गहराई से प्रस्तुत किया।
न्यूमैन ने कहा कि फूलों से लदे शाहबलूत के पेड़ों वाली वैन गॉग की पेंटिंग उस ‘‘ऊर्जा और जीवंतता के विस्फोट’’ को दर्शाती है जिसे कलाकार ने मई 1890 में मनोरोग चिकित्सालय से छुट्टी मिलने के बाद महसूस किया था। इसके दो महीने बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।
सेजान का यह चित्र उनके बेटे को विदूषक पात्र ‘हार्लेक्विन’ की वेशभूषा में दिखाने वाली चार पेंटिंग में से एक है।
एपी सिम्मी माधव
माधव
लेखक के बारे में
Web Title: वैन गॉग और सेजान की दुर्लभ कलाकृतियों की सॉदबीज करेगा नीलामी
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›ट्रंप ने इराक से अमेरिकी सेना की वापसी की सराहना की
30 Sept 2026 | 11:59 pmअमेरिका संचालित वायुसैनिक अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना में ईरान की भूमिका के संकेत : ब्रिटेन
30 Sept 2026 | 10:59 pmभारत के एससीओ समन्वयक ने इस्लामाबाद बैठक में क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार, पारगमन को दी प्रमुखता
30 Sept 2026 | 10:30 pmभारतीय कैप्टन ने टाली बड़ी त्रासदी, विमान को गिराने की कोशिश कर रहे सह-पायलट से भिड़ा : मीडिया
30 Sept 2026 | 9:53 pmचीन ने लाओस में वायुसेना सहायता एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया
30 Sept 2026 | 9:49 pmनेपाल के हिमलुंग हिमाल हिमस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई
30 Sept 2026 | 9:42 pmखबर इजराइल विमान
30 Sept 2026 | 9:31 pmविस्कॉन्सिन की मस्जिद के प्रमुख को विदेश नीति के आधार पर निर्वासित कर सकता है अमेरिका: न्यायाधीश
30 Sept 2026 | 9:28 pm