AD · 728×90Advertisement

तेल अवीव जा रहे विमान के पायलटों के बीच हिंसक झड़प; आपात स्थिति में सऊदी अरब में उतरा: अधिकारी

तेल अवीव जा रहे विमान के पायलटों के बीच हिंसक झड़प; आपात स्थिति में सऊदी अरब में उतरा: अधिकारी

तेल अवीव जा रहे विमान के पायलटों के बीच हिंसक झड़प; आपात स्थिति में सऊदी अरब में उतरा: अधिकारी
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 8:15 pmModified: 30 Sept 2026 | 8:15 pm

तेल अवीव, 30 सितंबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से तेल अवीव जा रही एक वाणिज्यिक उड़ान के पायलटों के बीच हुई हिंसक झड़प के कारण बुधवार को विमान को सऊदी अरब में आपात स्थिति में उतारना पड़ा। हालांकि इस घटना के दौरान विमान अपहरण की आशंका पैदा हो गई और इजराइल को अपने लड़ाकू विमान भेजने पड़े क्योंकि इसमें कई इजराइली नागरिक सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक इजराइली अधिकारी ने बताया कि ‘फ्लाईदुबई’ एयरलाइन का विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। लेकिन इजराइल का मानना ​​है कि यह इजराइलियों पर हमले की कोशिश रही होगी और मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उस पायलट को गिरफ़्तार कर लिया गया है, जिसने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया और ऐसा लगता है कि उसने इज़राइली यात्रियों को ले जा रहे विमान को गिराने की कोशिश की।

नेतन्याहू ने कहा कि उड़ान में मौजूद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू में कर लिया, जिससे एक ‘‘बड़ी त्रासदी’’ टल गई।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, इस विमान का कैप्टन भारतीय नागरिक तथा संभवत: विमान को गिराने की कोशिश करने वाला सह-पायलट ओमान का नागरिक है।

इजराइली समाचार वेबसाइट ‘वाईनेट’ ने इजराइल के अधिकारियों के हवाले से बताया कि सह-पायलट ओमान का नागरिक है और उस पर विमान को गिराने की कोशिश करने का संदेह है। रिपोर्ट के मुताबिक, कैप्टन विमान को बचाने के लिए उससे भिड़ गया, तथा बाद में इजराइली यात्रियों ने सह-पायलट को काबू करने में मदद की।

विमानों की उड़ान के बारे में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दुबई से रवाना होने के लगभग ढाई घंटे बाद विमान ने एक आपात संदेश भेजा।

‘फ्लाइटरडार24’ के अनुसार, विमान अचानक लगभग एक मिनट में 33,000 फुट से 17,000 फुट (लगभग 10,000 मीटर से 5,100 मीटर) नीचे आ गया। इसके बाद उसने जॉर्डन की सीमा के पास आसमान में चक्कर लगाया और आखिरकार लगभग एक घंटे बाद तबुक में उतरा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फुटेज में विमान के फर्श पर दो लोग खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। दो लोग उन्हें आपात चिकित्सा मदद देते हुए दिख रहे हैं, जबकि दो अन्य कॉकपिट की पहरेदारी कर रहे हैं।

वीडियो में, एक व्यक्ति को हिब्रू भाषा में यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘हम पायलट की सुरक्षा कर रहे हैं।’’ एक अन्य वीडियो में, विमान के डगमगाने पर यात्री रोते और घबराहट में चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं।

सऊदी अरब के सरकारी टेलीविजन चैनल 'अल-एखबारिया' की रिपोर्ट के अनुसार, तबुक के प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जारी बयान में बताया गया है कि विमान के कैप्टन और ‘फर्स्ट ऑफिसर’ घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

एक क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को स्थानीय अधिकारियों से मेडिकल मदद मिल रही है।

इजराइली अधिकारी ने बताया, ‘‘पायलटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।’’उन्होंने बताया कि दो पायलट के बीच झड़प हुई, जिनमें से एक के पास चाकू था। घटना से अवगत एक अन्य क्षेत्रीय अधिकारी ने भी बताया कि कॉकपिट में पायलटों के बीच झड़प हुई थी।

क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि जांच के तहत विमान कर्मियों से पूछताछ की गई है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि झड़प किस वजह से हुई।

एक और अधिकारी ने पुष्टि की कि अपहरण की आशंका को लेकर इजराइल ने अपने लड़ाकू विमान भेजे थे।

तबुक हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईदुबई की एक उड़ान ने स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8:44 बजे मदद के लिए संदेश भेजा और फिर सुबह 9:45 बजे विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।

एयरलाइन ने पुष्टि की कि बेन गुरियन हवाई अड्डा जा रही उड़ान एफजेड 1073 के साथ एक घटना हुई और वह बुधवार को तबुक में उतरी।

वाईनेट के अनुसार, विमान में 27 बच्चों सहित 174 यात्री सवार थे।

एयरलाइन ने कहा, ‘‘हमारी टीमें संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।’’

फलस्तीनी चरमपंथियों ने 1960 और 1970 के दशक में कई बार विमान अपहरण की कोशिश की थी और विमानों पर हमले कर इजराइलियों को निशाना बनाया था।

एपी सुभाष नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: तेल अवीव जा रहे विमान के पायलटों के बीच हिंसक झड़प; आपात स्थिति में सऊदी अरब में उतरा: अधिकारी

People also search for:UAE Israel Third Lead Aircraft

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
अमेरिका संचालित वायुसैनिक अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना में ईरान की भूमिका के संकेत : ब्रिटेन

अमेरिका संचालित वायुसैनिक अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना में ईरान की भूमिका के संकेत : ब्रिटेन

30 Sept 2026 | 10:59 pm
भारत के एससीओ समन्वयक ने इस्लामाबाद बैठक में क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार, पारगमन को दी प्रमुखता

भारत के एससीओ समन्वयक ने इस्लामाबाद बैठक में क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार, पारगमन को दी प्रमुखता

30 Sept 2026 | 10:30 pm
भारतीय कैप्टन ने टाली बड़ी त्रासदी, विमान को गिराने की कोशिश कर रहे सह-पायलट से भिड़ा : मीडिया

भारतीय कैप्टन ने टाली बड़ी त्रासदी, विमान को गिराने की कोशिश कर रहे सह-पायलट से भिड़ा : मीडिया

30 Sept 2026 | 9:53 pm
चीन ने लाओस में वायुसेना सहायता एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया

चीन ने लाओस में वायुसेना सहायता एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया

30 Sept 2026 | 9:49 pm
नेपाल के हिमलुंग हिमाल हिमस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई

नेपाल के हिमलुंग हिमाल हिमस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई

30 Sept 2026 | 9:42 pm
खबर इजराइल विमान

खबर इजराइल विमान

30 Sept 2026 | 9:31 pm
विस्कॉन्सिन की मस्जिद के प्रमुख को विदेश नीति के आधार पर निर्वासित कर सकता है अमेरिका: न्यायाधीश

विस्कॉन्सिन की मस्जिद के प्रमुख को विदेश नीति के आधार पर निर्वासित कर सकता है अमेरिका: न्यायाधीश

30 Sept 2026 | 9:28 pm
रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल एवं ड्रोन हमला किया, सात लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल एवं ड्रोन हमला किया, सात लोगों की मौत

30 Sept 2026 | 9:13 pm