पाकिस्तान ने एससीओ की अध्यक्षता को समावेशी रखने की प्रतिबद्धता जताई
पाकिस्तान ने एससीओ की अध्यक्षता को समावेशी रखने की प्रतिबद्धता जताई
(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 30 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इसहाक डार ने बुधवार को एक मुक्त, समावेशी और रचनात्मक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की अध्यक्षता के प्रति अपने देश की प्रतिबद्धता दोहराई, जो आपसी विश्वास और पारस्परिक लाभ की 'शंघाई भावना' से प्रेरित है।
डार ने यहां एससीओ सदस्य देशों के राष्ट्रीय समन्वयकों, एससीओ सचिवालय के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और एससीओ क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी संरचना (आरएटीएस) के अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
एससीओ के सदस्य देशों में रूस, भारत, ईरान, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस और चीन शामिल हैं।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय समन्वयक मोहम्मद फैसल की अध्यक्षता में तीन-दिवसीय विचार-विमर्श शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य सहयोग और समन्वय को मजबूत करना तथा अगस्त 2027 में पाकिस्तान में प्रस्तावित एससीओ राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन की तैयारियों को आगे बढ़ाना है।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उसके राष्ट्रीय समन्वयक आलोक डिमरी ने किया।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि डार ने पाकिस्तान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय समन्वयकों की परिषद की पहली बैठक में राष्ट्रीय समन्वयकों का स्वागत किया।
मंत्रालय ने कहा कि डार ने पारस्परिक विश्वास, पारस्परिक लाभ, समानता, परामर्श और साझा विकास की ‘शंघाई भावना’ के तहत एससीओ की अध्यक्षता को खुला, समावेशी और रचनात्मक बनाए रखने की पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई।
विदेश मंत्री का भी प्रभार संभाल रहे डार ने पाकिस्तान की अध्यक्षता की थीम ‘दृष्टिकोण को कार्रवाई में बदलना : संपर्क, नवाचार और साझा समृद्धि’ को रेखांकित किया।
उन्होंने ‘‘एससीओ की साझा दृष्टि को व्यावहारिक सहयोग और ठोस परिणामों में बदलने की आवश्यकता’’ पर जोर दिया।
डार ने 2027 में इस्लामाबाद में एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तैयारियों का भी उल्लेख किया और सफल अध्यक्षता सुनिश्चित करने के लिए सदस्य देशों के बीच करीबी समन्वय का आह्वान किया।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस बैठक के लिए इस्लामाबाद का दौरा कर रहा है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 15-16 अक्टूबर, 2024 को एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए इस्लामाबाद का दौरा किया था।
भाषा रवि कांत सुरेश
सुरेश
लेखक के बारे में
Web Title: पाकिस्तान ने एससीओ की अध्यक्षता को समावेशी रखने की प्रतिबद्धता जताई
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›अमेरिका संचालित वायुसैनिक अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना में ईरान की भूमिका के संकेत : ब्रिटेन
30 Sept 2026 | 10:59 pmभारत के एससीओ समन्वयक ने इस्लामाबाद बैठक में क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार, पारगमन को दी प्रमुखता
30 Sept 2026 | 10:30 pmभारतीय कैप्टन ने टाली बड़ी त्रासदी, विमान को गिराने की कोशिश कर रहे सह-पायलट से भिड़ा : मीडिया
30 Sept 2026 | 9:53 pmचीन ने लाओस में वायुसेना सहायता एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया
30 Sept 2026 | 9:49 pmनेपाल के हिमलुंग हिमाल हिमस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई
30 Sept 2026 | 9:42 pmखबर इजराइल विमान
30 Sept 2026 | 9:31 pmविस्कॉन्सिन की मस्जिद के प्रमुख को विदेश नीति के आधार पर निर्वासित कर सकता है अमेरिका: न्यायाधीश
30 Sept 2026 | 9:28 pmरूस ने यूक्रेन पर मिसाइल एवं ड्रोन हमला किया, सात लोगों की मौत
30 Sept 2026 | 9:13 pm