AD · 728×90Advertisement

स्पिनरों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ बढ़त हासिल की

स्पिनरों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ बढ़त हासिल की

स्पिनरों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ बढ़त हासिल की
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 6:17 pmModified: 30 Sept 2026 | 6:17 pm

पुडुचेरी, 30 सितंबर (भाषा) सैम हार्पर के शतक से 358 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ए ने स्पिनरों की मदद से बुधवार को यहां दूसरे और अंतिम चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन दबदबा बनाते हुए भारत ए का स्कोर पांच विकेट पर 122 रन कर दिया।

ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी और कोरी रोचिचियोली ने तीन अहम विकेट चटकाए जिससे भारत ए की टीम अब भी 236 रन से पीछे है।

चश्मा पहने मर्फी ने सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (08) और बाएं हाथ के बल्लेबाज यश राठौड़ (15) को आउट किया जबकि रोचिचियोली ने कप्तान देवदत्त पडिक्कल (31) का विकेट लेकर मेजबानों को मुश्किल में डाल दिया।

स्टंप तक शेख रशीद 36 और तनुश कोटियान छह रन बनाकर क्रीज पर थे।

इससे पहले पारी में तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे को विकेट के पीछे कैच कराया। फिर सुदर्शन और पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े।

लेकिन फिर भारत ए ने महज 54 रन के अंदर सुदर्शन, पडिक्कल और राठौड़ के विकेट गंवा दिए।

वहीं पहले मैच के शतकवीर कुमार कुशाग्र गेंदबाज लियाम स्कॉट की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। इससे मेजबान टीम मुश्किल में घिर गई।

भारत ए ने शुरुआती मैच 162 रन से जीता था। अब उसके सामने तीसरे दिन बड़ी चुनौती होगी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रात के सात विकेट पर 282 रन से आगे खेलते हुए स्कोर 358 तक पहुंचाया। नाबाद शतकवीर हार्पर और रिचर्डसन (31) ने आठवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की।

मेहमान टीम हार्पर (128 रन) और लियाम हैचर के आउट होते ही लंच के 20 मिनट बाद ऑलआउट हो गई। अंशुल कंबोज (34 रन देकर तीन विकेट) ने लगातार गेंदों पर हार्पर और हैचर को आउट किया।

भाषा नमिता मोना

मोना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: स्पिनरों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ बढ़त हासिल की

People also search for:AIndiasportSport India A