AD · 728×90Advertisement

अनुभवी भारतीय जोड़ियां बाहर, नागल पर टेनिस में पदक का दारोमदार

अनुभवी भारतीय जोड़ियां बाहर, नागल पर टेनिस में पदक का दारोमदार

अनुभवी भारतीय जोड़ियां बाहर, नागल पर टेनिस में पदक का दारोमदार
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 7:50 pmModified: 30 Sept 2026 | 7:50 pm

नागोया, 30 सितंबर (भाषा) एशियाई खेलों में पुरूष युगल टेनिस स्पर्धा में भारत की अनुभवी जोड़ियां क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई जिससे अब सारी उम्मीदें सातवीं वरीयता प्राप्त सुमित नागल से ही बची हैं ।

एन श्रीराम बालाजी और अनिरूद्ध चंद्रशेखर और युकी भांबरी तथा दक्षिणेश्वर सुरेश की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हार गई ।

बालाजी और अनिरूद्ध को चीन के फुमिन चियांग और तियांहुइ जियांग ने 6 . 7, 7 . 6, 10 . 8 से हराया । वहीं युकी और दक्षिणेश्वर को चीनी ताइपै के यू सियोउ सू और चेंजुइ हो ने 7 . 6, 6 . 3 से मात दी ।

इससे पहले दक्षिणेश्वर सुरेश एकल वर्ग के तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गए जबकि नागल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

सातवीं वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में 249वें स्थान पर काबिज नागल ने उज्बेकिस्तान के सर्गेई फोमिन को सीधे सेट में 6-3, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

नागल ने फोमिन के खिलाफ मुकाबले में शुरू से नियंत्रण बनाए रखा और सीधे सेटों में जीत दर्ज की।

अब उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त चीन के यीबिंग वू से होगा जो विश्व रैंकिंग में 111वें स्थान पर हैं।

नागल और वू इससे पहले 2024 शंघाई मास्टर्स में एक बार आमने-सामने हुए थे जहां भारतीय खिलाड़ी को चीनी खिलाड़ी के खिलाफ 3-6, 3-6 से हार मिली थी।

दूसरी ओर दक्षिणेश्वर को तीसरे दौर में चीनी ताइपे के छठी वरीयता प्राप्त चुन शिन सेंग के हाथों 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय खिलाड़ी ने मंगलवार को इंडोनेशिया के गुनावान त्रिस्मुवंतारा को सीधे सेटों में हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई थी।

भाषा

मोना नमिता

नमिता

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अनुभवी भारतीय जोड़ियां बाहर, नागल पर टेनिस में पदक का दारोमदार