दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे पर ‘क्रैश बैरियर’ काटने के आरोप में आठ ढाबा संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे पर ‘क्रैश बैरियर’ काटने के आरोप में आठ ढाबा संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सहारनपुर (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) सहारनपुर जिले मे दिल्ली देहरादून आर्थिक गलियारे पर सड़क सुरक्षा के वास्ते लगाये गये ‘क्रेश बैरियर’ काटकर निजी आवागमन के लिए रास्ता बनाने के आरोप मे पुलिस ने आठ ढाबा संचालको के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
यह मामला सोमवार देर शाम नांगल पुलिस थाने में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू), रुड़की के इंजीनियर आकाश सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया।
एनएचएआई की शिकायत के अनुसार, मार्ग के किनारे स्थित कुछ होटल और ढाबा संचालकों ने कथित रूप से निजी उपयोग के लिए पहुंच बनाने हेतु कई स्थानों पर ‘क्रैश बैरियर’ काट दिए।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब एनएचएआई की एक टीम बैरियर दोबारा लगाने के लिए पहुंची, तो संबंधित होटल और ढाबा मालिकों ने सरकारी काम में बाधा डाली, जिससे एक्सप्रेसवे पर बैरियर लगाने का काम प्रभावित हुआ।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
भाषा सं जफर शफीक
शफीक
लेखक के बारे में
Web Title: दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे पर ‘क्रैश बैरियर’ काटने के आरोप में आठ ढाबा संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
SAHARANPUR
और भी पढ़ें ›जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pmलेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश
30 Sept 2026 | 9:44 pmवाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग
30 Sept 2026 | 8:30 pm