BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

उप्र में धर्म नहीं, जनता खतरे में है : चंद्रशेखर आजाद

उप्र में धर्म नहीं, जनता खतरे में है : चंद्रशेखर आजाद

उप्र में धर्म नहीं, जनता खतरे में है : चंद्रशेखर आजाद
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 8:27 pmModified: 30 Sept 2026 | 8:27 pm

बरेली (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को धार्मिक मुद्दों की राजनीति को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में 'धर्म नहीं बल्कि जनता खतरे में' है।

आजाद ने बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी अच्छन अंसारी के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आम लोगों के सामने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान जैसे बुनियादी मुद्दे हैं और राजनीतिक विमर्श इन्हीं समस्याओं पर केंद्रित होना चाहिए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में धार्मिक मुद्दों पर राजनीति को लेकर राज्य सरकार पर तंज करते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश में धर्म खतरे में नहीं है, बल्कि जनता खतरे में है।''

आजाद ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति में वास्तविक बदलाव तभी आएगा, जब सरकारी अधिकारियों, मंत्रियों और सत्ता में बैठे लोगों के बच्चे भी इन्हीं स्कूलों में पढ़ेंगे।

उन्होंने सवाल किया कि जब नीति बनाने वालों के बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ते हैं तो सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने का दबाव कैसे बनेगा।

आजाद ने सरकारी अस्पतालों की स्थिति का मुद्दा भी उठाया और कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक का अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, दवाएं, जांच और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने हाथरस में सितंबर 2020 के बहुचर्चित सामूहिक बलात्कार और हत्याकांड के पीड़ित परिवार को न्याय और सम्मान दिये जाने की मांग की।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र में धर्म नहीं, जनता खतरे में है : चंद्रशेखर आजाद

People also search for:UP Chandrashekhar Dharma
शहर की खबरें
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm
लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

30 Sept 2026 | 9:44 pm
वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

30 Sept 2026 | 8:30 pm