Neemuch Crime News: अकेली बहनों के साथ घर में घुसकर हैवानियत, फिर भाग निकला दरिंदा, लेकिन थाने में पुलिस ने किया शर्मनाक काम… अब पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा
Neemuch Crime News: अकेली बहनों के साथ घर में घुसकर हैवानियत, फिर भाग निकला दरिंदा, लेकिन थाने में पुलिस ने किया शर्मनाक काम… अब पीड़िता ने किया बड़ा खुलासा

Neemuch Crime News
- घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़
- विरोध करने पर मारपीट
- पुलिस पर आवेदन में हेरफेर का आरोप
अकेली पाकर पड़ोसी ने किया हमला (Neemuch molestation case)
ग्रामीण क्षेत्र निवासी युवती ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ घर के अंदर खाना बना रही थी। उनके माता-पिता एक पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर गए थे। इसी दौरान पड़ोसी गोविंद बंजारा मौका पाकर घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब दोनों बहनों ने विरोध किया, तो गोविंद ने मारपीट की। दोनों के जोर से चिल्लाने पर आरोपी वहाँ से भाग गया। घटना के बाद मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। घटना के बाद डरी-सहमी युवती ने अपने परिजन को फोन कर जानकारी दी। परिजनों की मदद से 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। युवती के अनुसार, पुलिस गाड़ी लगभग एक घंटे बाद पहुँची, लेकिन यह कहकर लौट गई कि वे थाने आकर शिकायत दर्ज कराएँ। [video width="848" height="480" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/12/Uploads_NIMACH_0212-NMC-CHEDCHAD-NF5.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/12/Uploads_NIMACH_0212-NMC-CHEDCHAD-NF1.mp4"][/video]पुलिस अधिकारी पर मनमानी का आरोप (Neemuch girl harassment)
Neemuch Crime News: रात करीब 10 बजे युवती अपनी माँ, पड़ोसियों और एक संबंधी के साथ थाने पहुँची। युवती ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी दयाल हाड़ा ने माँ और दोनों बहनों को कमरे में बुला लिया और बाकी लोगों को बाहर रहने को कहा। युवती ने पिता से बात कराने का अनुरोध किया, लेकिन अधिकारी ने मना कर दिया। युवती का आरोप है कि अधिकारी ने उनकी पूरी बात सुनने के बावजूद वास्तविक घटना को एफआईआर में शामिल नहीं किया। उन्होंने अपनी मर्ज़ी से आवेदन बनाया और उस पर हस्ताक्षर करवा लिए। बाहर आकर जब युवती ने आवेदन पढ़ा, तो उसमें घटना का विवरण पूरी तरह बदल हुआ था। आपत्ति जताने पर भी अधिकारी ने बात नहीं सुनी और उन्हें घर भेज दिया। [video width="848" height="480" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/12/Uploads_NIMACH_0212-NMC-CHEDCHAD-NF4.mp4"][/video]कार्रवाई जारी, पुलिस टीम आरोपी की तलाश में (Madhya Pradesh crime news)
Neemuch Crime News: अगले दिन सुबह युवती को स्थानीय चौकी बुलाया गया, जहाँ उसके बयान लिए गए। पीड़िता का आरोप है कि रात में लिखा गया आवेदन फाड़ दिया गया और नया आवेदन तैयार कर फिर से हस्ताक्षर करवाए गए, जो असल घटना से मेल नहीं खाता। इससे उसे पुलिस की नीयत पर शक हुआ। युवती ने यह भी बताया कि आरोपी की माँ उन्हें धमका रही थी। वह कह रही थी कि पुलिस अधिकारी उसके पति के दोस्त हैं और वही कार्रवाई होगी जो वे चाहेंगे। उसने जातिसूचक शब्द भी कहे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने एसपी से आरोपी और संबंधित पुलिस अधिकारी दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी पुष्पा चौहान के अनुसार, मामला संज्ञान में आते ही युवती और उसके माता-पिता को थाने बुलाया गया है। युवती के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी की तलाश में टीमें भेज दी गई हैं और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। आवेदन में किसने और किस तरह की हेरफेर की, इसकी भी जांच की जाएगी। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/12/Uploads_NIMACH_0212-NMC-CHEDCHAD-NF6.mp4"][/video]यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला नीमच सिटी थाना क्षेत्र के एक गाँव का है, जहाँ एक युवती ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज कराते समय पुलिस अधिकारी द्वारा बयान बदलने का आरोप भी लगाया गया है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Neemuch Crime News: Lonely sisters molested after entering their house
नीमच
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm