BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

CG Fake Teacher: नौकरी से निकाले जा सकते हैं छत्तीसगढ़ के इतने शिक्षक? सवालों के घेरे में आई नियुक्ति, जांच के लिए रायपुर भेजे गए दस्तावेज

नौकरी से निकाले जा सकते हैं छत्तीसगढ़ के इतने शिक्षक? Chhattisgarh Fake Teacher: Documents Sent to Vigilance Commission

CG Fake Teacher: नौकरी से निकाले जा सकते हैं छत्तीसगढ़ के इतने शिक्षक? सवालों के घेरे में आई नियुक्ति, जांच के लिए रायपुर भेजे गए दस्तावेज
Deepak Sahu
Published: 13 Aug 2026 | 5:07 pmModified: 13 Aug 2026 | 8:56 pm
खैरागढ़। Chhattisgarh Fake Teacher छत्तीसगढ़ में पंचायत विभाग के जरिए पूर्व में हुई शिक्षक भर्ती अब सवालों के घेरे में आ गई है। भर्ती के बाद शिक्षा विभाग में संविलियन के जरिए नियमित शिक्षक बने खैरागढ़ जिले के 13 शिक्षकों की नियुक्तियों में गंभीर आपत्तियां सामने आई हैं। विभागीय जांच में आपत्तियां मिलने के बाद संबंधित दस्तावेज सतर्कता आयोग, रायपुर को भेजे गए हैं। वहीं, मामले में संबंधित शिक्षकों को सतर्कता आयोग के समक्ष पेश होने के लिए बुलाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पंचायत विभाग के माध्यम से पूर्व में शिक्षक कर्मियों की भर्ती की गई थी। इन नियुक्तियों को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान जिले के 13 शिक्षकों की नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों में आपत्तियां पाई गईं।

संविलियन के बाद बन चुके हैं नियमित शिक्षक (Chhattisgarh Fake Teacher)

Chhattisgarh Fake Teacher मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि संबंधित शिक्षकों की पंचायत विभाग के जरिए नियुक्ति होने के बाद शिक्षा विभाग में संविलियन हो चुका है। संविलियन के बाद ये शिक्षक नियमित शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में यदि नियुक्तियों में किसी तरह की अनियमितता की पुष्टि होती है तो इसका असर उनकी वर्तमान सेवा स्थिति पर भी पड़ सकता है। विभागीय जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मामला अब सतर्कता आयोग तक पहुंच गया है। संबंधित 13 शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज आयोग को भेजे जा चुके हैं। आयोग अब इन दस्तावेजों और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों की जांच कर सकता है।

पेशी के लिए बुलाए जाने की जानकारी

मामला सतर्कता आयोग तक पहुंचने के बाद संबंधित शिक्षकों को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए सूचना दिए जाने की बात भी सामने आई है। विभागीय जानकारी के अनुसार, सभी 13 शिक्षकों को पेशी के लिए बुलाया गया था। हालांकि, अब तक इनमें से कितने शिक्षक आयोग के समक्ष उपस्थित हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय को नहीं मिली है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन 13 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में आखिर किस स्तर पर और किस तरह की गड़बड़ी हुई थी। विभागीय जांच में सामने आई आपत्तियां कितनी गंभीर हैं और उनका नियुक्तियों की वैधता पर क्या असर पड़ता है, यह सतर्कता आयोग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ेंः-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Fake Teacher: Documents sent to Vigilance Commission for investigation

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

30 Sept 2026 | 4:08 pm