AD · 728×90Advertisement

Kinnar Gaddi Dispute Shivpuri : ‘पहले मारेंगे, फिर आत्महत्या का इल्जाम लगाएंगे!’ किन्नर गद्दी को लेकर गादीपति भावना ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शिवपुरी के रन्नौद क्षेत्र में किन्नर गद्दी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गादीपति भावना किन्नर ने भोपाल के कुछ किन्नरों पर जान से मारने, मारपीट करने और झूठे …

Kinnar Gaddi Dispute Shivpuri

Kinnar Gaddi Dispute Shivpuri

Sneha Singh
Published: 16 Jun 2026 | 6:50 pmModified: 16 Jun 2026 | 7:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. भावना किन्नर ने 50 लोगों पर गद्दी हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
  2. सोशल मीडिया पर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी मिलने का दावा।
  3. कलेक्टर को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग।
शिवपुरी: Kinnar Gaddi Dispute Shivpuri :  मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रन्नौद क्षेत्र में किन्नर गद्दी के मालिकाना हक को लेकर उपजा विवाद अब पुलिस और प्रशासन के गलियारों तक पहुँच गया है। रन्नौद की गादीपति भावना किन्नर ने भोपाल के कुछ किन्नरों पर उन्हें और उनके चेलों को जान से मारने, मारपीट करने और स्वयं आत्महत्या कर उसका झूठा इल्जाम सिर मढ़ने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

भावना किन्नर को सोशल मीडिया पर दी धमकी

इस संबंध में भावना किन्नर ने आज मंगलवार दोपहर शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में एक शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। Kajal Thakur Neha Kinnar Threat Video शिकायत के मुताबिक, विवाद की शुरुआत बीते दिनों हुई जब भोपाल निवासी काजल ठाकुर किन्नर और उनके साथियों द्वारा सोशल मीडिया और डालिया ग्रुप सेंटर पर वीडियो बनाकर भावना किन्नर को धमकी भरे संदेश भेजे गए। वीडियो में न सिर्फ मारपीट की बात कही गई, बल्कि भावना किन्नर पर कई झूठे आरोप भी मढ़े गए।

" 50 किन्नर गद्दी हड़पने का षड्यंत्र रच रहे हैं"

आवेदिका का कहना है कि काजल ठाकुर, नेहा किन्नर, मुस्कान उर्फ अभी गुर्जर और अर्शी गुर्जर सहित भोपाल के करीब 50 किन्नर मिलकर उनकी गद्दी हड़पने का षड्यंत्र रच रहे हैं। भावना किन्नर ने स्पष्ट किया कि उन्हें पूरे भारत वर्ष की किन्नर पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से गादीपति नियुक्त किया गया है, जो विरोधी गुट को रास नहीं आ रहा है। शिकायत में एक और चौंकाने वाला दावा किया गया है कि आरोपी मुस्कान गुर्जर पूर्व में भी नेहा किन्नर को इसी तरह के झूठे केस में फंसा चुकी है, जिसके पुख्ता सबूत आवेदिका के पास सुरक्षित हैं।

Rannod Kinnar Gaddi Controversy हिंदू-मुस्लिम का रंग सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश

भावना किन्नर ने यह भी आरोप लगाया कि समाज से बहिष्कृत हो चुके ये लोग अब किन्नर समाज के भीतर हिंदू-मुस्लिम का रंग देकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए भावना किन्नर ने कहा कि किन्नर समाज में कोई हिंदू या मुसलमान नहीं होता, वे सर्वधर्म और सर्वजाति के कल्याण की कामना करते हैं। फिलहाल, प्रशासन को सौंपे गए इस शिकायती पत्र के बाद किन्नर समाज का यह आपसी विवाद अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Shivpuri Kinnar Gaddi Dispute: Bhavna Kinnar Alleges Threats and Conspiracy

शहर की खबरें
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

30 Sept 2026 | 1:53 pm
Forest Officials Attacked: वन विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया वार, महिला वनरक्षक सहित 3 वनकर्मी घायल

Forest Officials Attacked: वन विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया वार, महिला वनरक्षक सहित 3 वनकर्मी घायल

30 Sept 2026 | 12:55 pm