Shivpuri Emotional Viral Video: मृत बछड़े और माँ गाय का बेहद भावुक दृश्य.. शव ले जाते कर्मियों को रोकती रही, कभी आ जाती गाड़ी के सामने, आप भी देखें
शिवपुरी के दिनारा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़े की मौत हो गई। शव ले जाते समय मां गाय पीछे दौड़ती रही और भावुक दृश्य दिखा।

Shivpuri Emotional Viral Video
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़े की मौत
- शव के पीछे दौड़ती रही मां गाय
- ममता देखकर लोगों की आंखें नम
वहां के पीछे-पीछे चलती रही गाय
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और गौ सेवक मौके पर पहुंचे। बछड़े के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उसकी मां गाय भी वहां पहुंच गई। गाय अपने मृत बछड़े के शव को ले जाते वाहन के पीछे-पीछे चलने लगी। जब लोगों ने शव को वहां से ले जाने की कोशिश की, तो गाय बार-बार वाहन के सामने आकर रास्ता रोकने लगी। वह अपने बछड़े को अपने से दूर नहीं जाने देना चाहती थी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, गाय काफी देर तक अपने बछड़े के शव के आसपास घूमती रही और लगातार रंभाती रही। (Shivpuri Emotional Viral Video) वह कभी शव के पास जाती तो कभी उसे ले जाने वाले वाहन के आगे खड़ी हो जाती। मां और बच्चे के बीच का यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करेंआरोपी ड्राइवर को ढूंढकर कार्यवाही की मांग
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ जमा रही। हर कोई गाय की ममता और अपने मृत बछड़े को लेकर उसकी बेचैनी देखकर भावुक हो गया। बहरहाल स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_SHIVPURI_1308-SVP-MAA-KI-MAMTA-NF1.mp4"][/video]इन्हें भी पढ़ें:
बिहार : औरंगाबाद में बस पलटने से 15 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
आईटीए ने भारत में 11 स्वच्छ औद्योगिक परियोजनाओं को चुना, 1,800 करोड़ डॉलर का होगा निवेश
हसन के छह विकेट, बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रन पर समेटा
टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू की
गॉल टेस्ट के लिए भारत बाएं हाथ के तीन स्पिनरों को उतारने पर विचार कर रहा, मोर्कल ने दिया संकेत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शिवपुरी के दिनारा कस्बे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़े की मौके पर मौत हो गई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Mother Cow Runs After Dead Calf in Shivpuri, Emotional Scene Leaves Onlookers Teary-Eyed
शिवपुरी
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm