BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 9:25 pmModified: 30 Sept 2026 | 9:25 pm

पटना, 30 सितंबर (भाषा) बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार को बुधवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (बीएसडीएमए) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सेवानिवृत्ति के बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके कुमार को यह जिम्मेदारी ‘‘अगले आदेश तक’’ दी गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कुमार प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर अगले आदेश तक बने रहेंगे। प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं।

1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी दीपक कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में शामिल रहे हैं। वह 2018 में बिहार के मुख्य सचिव बने और 2021 में सेवानिवृत्त होने तक इस पद पर रहे।

सेवानिवृत्ति के बाद नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किया था। इस दौरान सरकार में उनकी भूमिका को लेकर विपक्षी नेताओं और सरकार के आलोचकों ने आरोप लगाया था कि शासन व्यवस्था सेवानिवृत्त अधिकारियों के एक समूह के प्रभाव में चल रही है।

इस वर्ष अप्रैल में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और उनकी जगह सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नीत नयी सरकार के गठन के बाद दीपक कुमार की भूमिका को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

बीएसडीएमए के उपाध्यक्ष के रूप में दीपक कुमार ने उदय कांत मिश्रा का स्थान लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मित्र माने जाने वाले मिश्रा 2021 से इस पद पर कार्यरत थे।

भाषा कैलाश सिम्मी

सिम्मी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त

शहर की खबरें
विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

विधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील

30 Sept 2026 | 8:14 pm
बिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

बिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

30 Sept 2026 | 7:49 pm
गंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा

गंडक नदी ने बिहार में चार स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा

30 Sept 2026 | 6:43 pm
बिहार : सरकारी विद्यालय की सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, तीन बच्चे घायल

बिहार : सरकारी विद्यालय की सीढ़ी गिरने से छात्रा की मौत, तीन बच्चे घायल

30 Sept 2026 | 1:07 pm
खबर बिहार स्कूल सीढ़ी ढही

खबर बिहार स्कूल सीढ़ी ढही

30 Sept 2026 | 1:02 pm
बिहार में गंडक नदी के तटबंध दो जगह टूटे, भारी जल प्रवाह के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ा

बिहार में गंडक नदी के तटबंध दो जगह टूटे, भारी जल प्रवाह के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ा

30 Sept 2026 | 11:55 am
बिहार: ‘जीविका’ ऋण वसूली के लिए निकली महिला से दुष्कर्म, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

बिहार: ‘जीविका’ ऋण वसूली के लिए निकली महिला से दुष्कर्म, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

29 Sept 2026 | 11:15 pm
जदयू के राम वचन राय बिहार विधान परिषद के सभापति के कार्यों का निर्वहन करेंगे

जदयू के राम वचन राय बिहार विधान परिषद के सभापति के कार्यों का निर्वहन करेंगे

29 Sept 2026 | 9:58 pm