Shivpuri Fake Marriage News: शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे के साथ हो गया बड़ा कांड, सवा लाख और सोने की चेन लूटकर गायब हो गए लड़की वाले, फिर आया नया मोड़
Shivpuri Fake Marriage News: शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे के साथ हो गया बड़ा कांड, सवा लाख और सोने की चेन लूटकर गायब हो गए लड़की वाले, फिर …

Shivpuri Fake Marriage News: शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे के साथ हो गया बड़ा कांड, सवा लाख और सोने की चेन लूटकर गायब हो गए लड़की वाले, फिर आया नया मोड़ /Photo Creadit: IBC24
- हरियाणा के युवक की शिवपुरी में शादी कराने के नाम पर कथित ठगी और लूट का मामला सामने आया
- विदाई के बाद रास्ते में ₹1.25 लाख नकद, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया गया तथा दुल्हन भी आरोपियों के साथ चली गई
- पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, दुल्हन का आधार कार्ड भी कथित तौर पर फर्जी निकला। मामले की जांच जारी है
विदाई के बाद रास्ते में ही गाड़ी रोक की लूट
Shivpuri Fake Marriage News जानकारी के मुताबिक, प्रीति फोगाट निवासी ग्राम घेगोंला तहसील सोहना जिला गुडगांव हरियाण ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मेरे भाई योगेंद्र कुमार जाखड़ की शादी नही हुई थी। जिला महुरानीपुर उप्र के काशीराम अहिरवार और शैलेंद्र अहिरवार ने मेरे नाना टेक सिंह से कहा कि हम योगेंद्र की शादी करा देगें। उनके कहने पर 13 जुलाई को भाई योगेंद्र, नाना टेक सिंह, भाभी आकाश ड्राइवर देशराज सहित अन्य के साथ झांसी बवीना पहुंचे। वहां से काशीराम और शैलेंद्र के साथ पिछोर आए। उन लोगों ने मेरे भाई की शादी उनके भाई योगेन्द्र कुमार की शादी कराने के नाम पर बिचौलियों ने उन्हें पिछोर बुलाया था। यहां नया चौराहा के पास एक गांव में उनके भाई की शादी मंदिर में एक लड़की से कराई गई। गांव से निकले तो रास्ते में रोक लिया और लूट की वारदात को अंजाम देकर लड़की को अपने साथ ले गए। करीब 30 मिनट बाद उनके जाने पर 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।गाड़ी रोकवाकर की पैसों की डिमांड
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जब लड़की को लेकर निकले और करीब 1 किमी की चले थे कि लड़की के परिजन कुछ बाइक सवारों के साथ आए। उन्होंने पत्थर मारकर गाड़ी का कांच तोड़ दिया और पैसों की मांग करने लगे। जिस लड़की को शादी कर लेकर आए थे उसे भी बाहर खीच लिया और कहा कि जब पैसो दोगे तो लड़की को वापस करेंगे। इस दौरान पास रखे 1.25 लाख रुपए नकद, सोने की चैन और गाड़ी चालक का मोबाइल फोन भी लूट लिए। मैने अपने भाई महेश को कॉलकर एक लाख रुपए उनके नंबर पर डालवाए। दुल्हन के आधार कार्ड में नाम लाली लोधी उत्तरी पुत्री शालिकराम लोधी निवासी उमरी कला पिछोर दर्ज है। Shivpuri Fake Marriage News पुलिस को आधार कार्ड बताया तो वह फर्जी निकला। इससे साबित हो रहा है कि शादी के नाम पर सुनियोजित साजिश के तहत धोखाधड़ी की गई है। प्रीति के अनुसार वरमाला के दौरान लड़की फोटो शूट के समय अपना चेहरा छुपाने का प्रयास करती रही। उधर पुलिस मामले की जाँच की बात कह रही है।
[video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_SHIVPURI_1507-SVP-LUTERI-DULHAN-NF2.mp4"][/video]
ये भी पढ़ें
- Raisen Murder Case: नदी किनारे गड़े धन निकालने गए थे चार लोग, तभी हुआ कुछ ऐसा कि एक युवक की हो गई खौफनाक मौत, रूह कंपा देगी ये वारदात…पढ़ें पूरी खबर
- Indore to Abu Dhabi Direct Flight: इंदौर से आबू धाबी का सफर हुआ आसान, आज सीएम मोहन करेंगे अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ, सिर्फ चंद घंटे में पहुंचेंगे विदेश
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र का है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Shivpuri Fake Marriage News: Fake Bride Scam
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm