AD · 728×90Advertisement

Shivani Murder Case Truth: जिस युवती की सिर कटी मिली थी लाश… जिंदा वापस लौटी? देख फटी की फटी रह गई पुलिस की आंखे, इधर हत्या के आरोप में जेल भेजे गए भाई और पिता

Shivani Murder Case Truth: जिले में एक युवती को मृत मानकर उसके ही पिता और भाई को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया, लेकिन युवती जिंदा है।

Shivani Murder Case Truth

Shivani Murder Case Truth

Jageshwar Sahu
Published: 28 May 2026 | 3:30 pmModified: 28 May 2026 | 3:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. मृत घोषित की गई युवती शिवानी जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे सवाल
  2. पिता और भाई को हत्या के आरोप में भेजा गया था जेल
  3. बिना डीएनए जांच शव की पहचान करने पर पुलिस की कार्यप्रणाली कटघरे में
Shivani Murder Case Truth: मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस जांच और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवती को मृत मानकर उसके ही पिता और भाई को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया... लेकिन अब वही युवती जिंदा मिल गई है। पूरा मामला बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस की जल्दबाजी अब चर्चा का विषय बन गई है।

जिंदा सामने आई शिवानी

बुरहानपुर जिले के खड़की गांव की रहने वाली शिवानी (Shivani Murder Case Truth) अप्रैल महीने में अरुण नाम के युवक के साथ अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने 1 मई को खकनार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद मामला अचानक हत्या में बदल गया। दरअसल, महाराष्ट्र के जलगांव जामोद इलाके में एक सिर कटी और जली हुई अज्ञात युवती की लाश मिली थी। शव की पहचान करना मुश्किल था, लेकिन पुलिस ने बिना पुख्ता सबूत के उस शव को शिवानी का मान लिया। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज करते हुए शिवानी के पिता बापूराम कलमेकर और भाई अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दोनों फिलहाल बुलढाणा जेल में बंद हैं।
मामले में नया मोड़ तब आया जब शिवानी खुद जिंदा सामने आ गई। वह महाराष्ट्र के नासिक से अरुण के साथ बुरहानपुर पुलिस के सामने पेश हुई और साफ कहा कि उसके पिता और भाई निर्दोष हैं। शिवानी ने पुलिस से अपील की कि उसके परिजनों को तुरंत रिहा किया जाए।

वो अज्ञात युवती कौन थी, जिसकी लाश मिली थी...?

खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने भी पुष्टि की है कि गुमशुदा युवती (Shivani Murder Case Truth) जीवित मिल गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने महाराष्ट्र पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना डीएनए जांच और बिना ठोस पहचान के हत्या का मामला दर्ज करना अब बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर वो अज्ञात युवती कौन थी, जिसकी लाश मिली थी...? उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस जांच पर उठे सवाल

वहीं दूसरी तरफ, निर्दोष पिता और भाई (Shivani Murder Case Truth) ने जेल में जो दिन बिताए, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा...? स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल राहत की बात ये है कि शिवानी सुरक्षित है, लेकिन इस पूरे मामले ने पुलिस जांच की विश्वसनीयता और जवाबदेही पर गंभीर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि निर्दोष परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शिवानी महाराष्ट्र के नासिक में अरुण नाम के युवक के साथ मिली और बाद में बुरहानपुर पुलिस के सामने पेश हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu
Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: Shivani Murder Case Truth

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm