Running Train Fight Video: चलती ट्रेन में ही शुरू हो गए दो यात्री, देखते ही देखते मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
Running Train Fight Video: चलती ट्रेन में ही शुरू हो गए दो यात्री, देखते ही देखते मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

रतलाम। Running Train Fight Video: रतलाम के पास चलती ट्रेन के अंदर दो यात्रियों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। धक्का-मुक्की के दौरान दोनों यात्री ट्रेन से नीचे गिर पड़े। उन्हें बचाने की कोशिश में एक महिला भी ट्रेन से कूद गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना दाहोद–उज्जैन डेमू ट्रेन की है।
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
जानकारी के अनुसार, रुनखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास दो यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। धक्का-मुक्की के दौरान दोनों यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। इस बीच बचाव के प्रयास में एक महिला भी ट्रेन से कूद गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर जीआरपी और रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Running Train Fight Video पुलिस यात्रियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बहरहाल घटना में कोच में मौजूद यात्री बीच बचाव, करने के बजाय हल्ला मचाते और वीडियो बनाते नज़र आए। समय रहते किसी ने बीच बचाव नहीं किया जिससे स्थिति और बिगड़ गई। वही रेलवे पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।देखें खौफनाक वीडियो
[video width="720" height="1280" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_RATLAM_1707-RTM-TRAIN-NF5.mp4"][/video] [video width="720" height="1280" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_RATLAM_1707-RTM-TRAIN-NF4.mp4"][/video] [video width="720" height="1280" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_RATLAM_1707-RTM-TRAIN-NF3.mp4"][/video] [video width="840" height="370" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_RATLAM_1707-RTM-TRAIN-NF1-1.mp4"][/video]लेखक के बारे में
Web Title: Running Train Fight Video: चलती ट्रेन में ही शुरू हो गए दो यात्री, देखते ही देखते मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
