Neemuch Crime News: गेहूं-सरसों की आड़ में हो रही थी इस खतरनाक चीज की खेती, पुलिस ने जब्त किया 10 लाख से ज्यादा का माल
Neemuch Crime News: नीमच जिले में पुलिस ने एक खेत पर दबिश देकर गेहूं और सरसो की फसल के बीच छिपाई गई गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है।

Neemuch Crime News/Image Credit: IBC24
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
Neemuch Crime News: थाना प्रभारी भीम सिंह सिसोदिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमद-रगसपुरिया रोड पर पत्थर की मेड़ वाले एक खेत में फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर गांजे की खेती की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कुकड़ेश्वर पुलिस ने मनासा और रामपुरा पुलिस टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से सर्वे क्रमांक 85 पर दबिश दी। मौके पर पुलिस को बड़ी संख्या में गांजे के छोटे-बड़े पौधे मिले। पुलिस ने सभी पौधों को उखाड़कर जब्ती की कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस राजस्व विभाग के माध्यम से खेत के मालिक की जानकारी जुटा रही है ताकि संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।ड्रोन सर्चिंग और मुखबिर तंत्र से बढ़ी पुलिस की सख्ती
Neemuch Crime News: हाल ही में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी अंकित कुमार जायसवाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि, अफीम और गांजे की अवैध खेती को रोकने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत किया जाए। एसपी ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन के माध्यम से भी खेतों की सर्चिंग करने के आदेश दिए थे। इसी रणनीति का परिणाम है कि पुलिस उन खेतों तक भी पहुंच रही है जहां पारंपरिक फसलों की आड़ में नशे की खेती की जा रही है। महीने भर में दूसरी बड़ी कार्रवाई- कुकड़ेश्वर थाना पुलिस दिसंबर माह में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है।पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
Neemuch Crime News: इससे पहले 5 दिसंबर को ग्राम श्योपुरिया चक्कीवाला में सर्वे क्रमांक 108 पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 हजार पौधे जब्त किए थे, जिनका वजन 3 क्विंटल 25 किलोग्राम था। एक ही महीने के भीतर दो बड़ी कार्रवाइयों ने नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की कमर तोड़ दी है। इनकी रही सराहनीय भूमिका- इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह सिसोदिया, मनासा और रामपुरा पुलिस टीम के साथ-साथ एसपी अंकित कुमार जायसवाल, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया और एसडीओपी मनासा निकीता सिंह का की भूमिका रही। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/12/Uploads_NIMACH_2412-NMC-GANJA-KHETI-NF1.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/12/Uploads_NIMACH_2412-NMC-GANJA-KHETI-NF2.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2025/12/Uploads_NIMACH_2412-NMC-GANJA-KHETI-NF5.mp4"][/video] इन्हे भी पढ़ें:-- Amit Shah Panchkula Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, इन्हे वितरित करेंगे प्लैटिनम डेबिट कार्ड
- Turkey Plane Crash: राजधानी के पास उड़ान भरते ही विमान क्रैश, भयानक विमान हादसे में आर्मी चीफ समेत 5 की दर्दनाक मौत, PM ने की पुष्टि, देखें वीडियो
- Wednesday Ka Rashifal: आज से इन राशि के जातकों का शुरू होने जा रहस्य शुभ समय, गणेश जी की कृपा से होगी अपार धन की वर्षा
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Police seized over 3 quintals of ganja from the field In Neemuch
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm