AD · 728×90Advertisement

Train Accident In Neemuch: प्रदेश में इस जगह हुआ भीषण ट्रेन हादसा, 4 रेलकर्मी घायल, मुख्य रेल मार्ग हुआ ठप

Train Accident In Neemuch: मध्य प्रदेश के नीमच शहर से महज 2 किलोमीटर दूर हिंगोरिया फाटक के पास भीषण ट्रेन हादसा हुआ है।

Train Accident In Neemuch/Image Credit: IBC24

Train Accident In Neemuch/Image Credit: IBC24

karan nepali
Published: 09 Dec 2025 | 8:42 amModified: 09 Dec 2025 | 8:44 am
HIGHLIGHTS
  1. मध्य प्रदेश के नीमच शहर में हुआ भीषण ट्रेन हादसा।
  2. पिंग मशीन और टावर वेगन (इंजन) के बीच हुई भिड़ंत।
  3. हादसे में रेलवे के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Train Accident In Neemuch: नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच शहर से महज 2 किलोमीटर दूर हिंगोरिया फाटक के पास पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में सोमवार दोपहर एक बड़ा और चौंकाने वाला रेल हादसा हो गया। टेपिंग मशीन और टावर वेगन (इंजन) के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा इसलिए भी गंभीर है क्योंकि कुछ ही समय बाद रेलवे महाप्रबंधक का इस क्षेत्र में निरीक्षण होना था। इस टक्कर में चार रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तथा रेलवे कर्मचारी तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे।

इंजन के उड़े परखच्चे

Train Accident In Neemuch:  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों इंजन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और उनके परखच्चे उड़ गए। हादसे के कारण तत्काल ही मुख्य रेल मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। देर शाम पहुंचे डीआरएम- देर शाम करीब 5 बजे रतलाम मंडल के डीआरएम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में राहत कार्य तेज किया गया। ट्रैक पर फंसे दोनों क्षतिग्रस्त इंजनों को अलग करने के लिए दोनों तरफ दो पावर इंजन लगाए गए, जिसके बाद टेपिंग मशीन और टावर वेगन को एक-दूसरे से अलग किया जा सका।

ये कर्मचारी गंभीर घायल

Train Accident In Neemuch:  टक्कर में कुल चार लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जिन दो कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं हैं, उनमें विष्णु राठौर (39), निवासी बघाना और रामनरेश मीणा (48) शामिल हैं। रामनरेश मीणा मंदसौर में टीआरडी विभाग में असिस्टेंट के पद पर पदस्थ हैं। अन्य दो घायलों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल- इस दुर्घटना के कारण मुख्य रेल मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की टीमें युद्धस्तर पर ट्रैक को बहाल करने का प्रयास कर रही हैं। https://youtu.be/s_Zp7i0XV80?si=4FDr-EsPqI6Oj4DP इन्हे भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: टेपिंग मशीन और टावर वेगन के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण यह बड़ा ट्रेन हादसा हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Neemuch Train Accident Latest Update

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm