AD · 728×90Advertisement

Morena MGNREGA Fraud News: मनरेगा का ही बना डाला डुप्लीकेट एप, रोजाना लगाते थे हाजिरी, जानिए सचिव और रोजगार सहायक ने कैसे किया खेला

Morena MGNREGA Fraud News: जिले में मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी लगाकर करोड़ों रुपये के गबन का एक मामला सामने आया है।

Morena MGNREGA Fraud News

Morena MGNREGA Fraud News

Jageshwar Sahu
Published: 09 Jul 2026 | 2:54 pmModified: 09 Jul 2026 | 3:03 pm
HIGHLIGHTS
  1. मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी के लिए क्लोन ऐप के इस्तेमाल का मामला सामने आया
  2. तीन ग्राम रोजगार सहायकों को सेवा से हटाया गया
  3. जिला पंचायत प्रशासन ने कई सचिवों को किया निलंबित
मुरैना। Morena MGNREGA Fraud News: मध्य प्रदेश में मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी लगाकर करोड़ों रुपये के गबन का एक मामला सामने आया है। ये पूरा मामला मुरैना जिले का है जहां मनरेगा योजना में मजदूरों के पसीने की कमाई को तकनीक का सहारा लेकर लूट लिया गया। सरकारी खजाने में सेंध लगाने के लिए बकायदा मनरेगा क्लोन एप (MGNREGA Clone App) का इस्तेमाल किया गया और लाखों रुपये डकार लिए गए। इस खेल में कियोस्क संचालकों ने बकायदा पंचायतों को ठेके पर ले रखा था। वो खुद फर्जी हाजिरी लगाते थे और ग्राम रोजगार सहायक यानी GRS को 2% का फिक्स कमिशन बांटते थे।

3 रोजगार सहायक हटाए गए, एक पर FIR

Morena MGNREGA Fraud News इस महाघोटाले का पर्दाफाश होने के बाद 3 GRS को सेवा से हटा दिया गया है और एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जीआरएस राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस घोटाले की गहराई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चौखूटी का रहने वाला कियोस्क संचालक प्रदीप गुर्जर पंचायतों में सारे निर्माण कार्य ठेके पर लेता था। इसके अलावा जिला पंचायत सीईओ ने 11 जीआरएस सचिव और सरपंचों पर भी कार्रवाई की है।

क्लोन एप से लगाई जा रही थी फर्जी हाजिरी

मुरैना की धरती पर मजदूरों के पसीने की कमाई को तकनीक का मुखौटा पहनाकर लूटने का यह खेल बेहद शातिराना है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के इनपुट पर जब भोपाल से जांच बैठी तो खुलासा हुआ कि असली सरकारी एप को दरकिनार कर मनरेगा क्लोन एप से फर्जी हाजिरी लगाई जा रही थी। इस महाघोटाले के उजागर होने के बाद जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने तीन ग्राम रोजगार सहायकों (GRS) को शासकीय सेवा से अलग तो कर दिया। इस सिंडिकेट से जुड़े कई सरपंच और सचिव भी अब तक सलाखों के पीछे होते। अब देखना यह होगा कि मुरैना पुलिस फरार चल रहे प्रदीप गुर्जर को कब तक दबोच पाती है और इस महाघोटाले के पीछे बैठे सफेदपोशों के चेहरों से नकाब कब उतरता है।

सचिवों को भी किया निलंबित

Morena MGNREGA Fraud News जिला पंचायत सीईओ सीईओ कमलेश भार्गव ने साफ कर दिया है कि शिकायतों की जांच के बाद कई ग्राम रोजगार सहायकों (GRS) को सेवा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है तो वहीं लापरवाह सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। मनरेगा ऐप से छेड़छाड़ और फर्जी हाजिरी के गंभीर मामले में एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। भ्रष्टाचार का आलम यह था कि एक जीआरएस ने अपनी पत्नी के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर सरकारी राशि का आहरण कर लिया। जिसे तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है। यही नहीं पद का दुरुपयोग कर अपने रिश्तेदारों के घरों के सामने सरकारी सड़क बनवाने वाले एक सरपंच को भी पद से पृथक कर दिया गया है।   [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_MORENA_0907-MOR-FIR-NILAMBIT-NF3.mp4"][/video] [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/Uploads_MORENA_0907-MOR-FIR-NILAMBIT-NF2.mp4"][/video]   ये भी पढ़ें  

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से जुड़ा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu
Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: Morena MGNREGA Fraud News

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm