Morena Crime News: इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई कहानी, फिर होटल पहुंचते ही युवती के साथ हुआ खौफनाक कांड, जानकर पुलिस भी रह गई हैरान
Morena Crime News: इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई कहानी, फिर होटल पहुंचते ही युवती के साथ हुआ खौफनाक कांड, जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Morena Crime News
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती
- नौकरी का झांसा देकर बुलाया
- होटल में दुष्कर्म
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती
Morena Crime News जानकारी के अनुसार, मामला मुरैना जिले के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र का है। जहां मुड़िया खेड़ा बाईपास पर स्थित एक निजी होटल में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। ग्वालियर की रहने वाली 26 वर्षीय युवती की कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर राजस्थान के धौलपुर निवासी शिवा परमार नाम के युवक से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान शिवा ने युवती को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे मुरैना आने को कहा। नौकरी की उम्मीद में बेखबर युवती मुरैना पहुंची।शराब के नशे में धुत थे सभी आरोपी
स्टेशन रोड थाना प्रभारी को युवती ने बताया कि होटल के कमरे में शिवा परमार के अलावा उसके पांच दोस्त विक्की तोमर, कृष्णा श्रीवास, अभिषेक, अनुराग तोमर और रोहित श्रीवास भी पहले से मौजूद थे। सभी आरोपी शराब के नशे में धुत थे शिवा ने जहां युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं कमरे में मौजूद उसके साथियों ने भी पीड़िता के साथ दरिंदगी का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया। जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी संजय बरैया ने बताया कि मुख्य आरोपी शिवा परमार निवासी धलपुर की दोस्ती लड़की से इंस्टाग्राम पर हुई और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। नौकरी का झांसा देकर वह ग्वालियर से अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिलों से लड़की को ग्वालियर से मुरैना लाइव और यहां एक होटल में ले जाकर उसके साथ शिवा परमार ने दुष्कर्म का मामले को अंजाम दिया। डायल-112 पर एक युवती ने होटल में बंधक बनाकर गलत काम करने की सूचना दी थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती को रेस्क्यू किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी शिवा परमार और उसके साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/Uploads_MORENA_0608-MOR-DUSHKARM-NF1.mp4"][/video]इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat : खरगे vs रिजिजू.. सदन में आर-पार, अमित शाह के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, क्या ऐसे ही शोर शराबे में दब जाएंगे असली मुद्दे?
- शह मात The Big Debate: सांसदों और अफसरों में 'लड़ाई'.. सम्मान की दुहाई! बृजमोहन के बाद विजय बघेल ने की शिकायत, जानिए राज्य का मामला आखिर संसद तक क्यों पहुंचा?
- शह मात The Big Debate: वाह सड़क.. आह सड़क, आंकड़ों की तड़क-भड़क! MP में सड़कों के लिए रोना जारी, बार-बार ताकीद के बाद भी क्यों नहीं सुधरे हालात
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुरैना जिले के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र का।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Morena Crime News: Woman Alleges Sexual Assault After Instagram Friendship and Job Offer Lure, Three Detained
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm