Guna News Today: अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल, परिजनों का फूटा गुस्सा, अस्पताल में की तोड़फोड़
Guna News Today: अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल, परिजनों का फूटा गुस्सा, अस्पताल में की तोड़फोड़

Guna News Today
- इलाज के दौरान 27 वर्षीय महिला की मौत
- परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
- हंगामे और चक्का जाम के बाद पुलिस ने जांच शुरू की
परिजनों का फूटा गुस्सा
Guna News Today इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और कुर्सियों-कांच में भारी तोड़फोड़ कर दी। मामला यहीं नहीं रुका, न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, सभी मेडिकल रिकॉर्ड जब्त कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। भीड़ को समझाइश देकर यातायात बहाल कर दिया गया है।मनमानी राशि वसूली का आरोप
लेकिन बड़ा सवाल यही है कि निजी अस्पतालों में मनमाने रूपये वसूलने के बाद भी इलाज नहीं मिल रहा है। इन अस्पतालों में अधिकतर डाक्टर हायर किए गए हैं। जो समय पर उपलब्ध ही नहीं होते। परिजनों के कई तरह के घोर लापरवाही के आरोप है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इन अस्पतालों के डॉक्टरों की खुद की पैथोलॉजी और निजी मेडिकल स्टोर हैं। एक डॉक्टर दो दो तीन-तीन जगह सेवाएं देते हैं। ऐसे में अगर किसी एक जगह किसी मरीज की तबीयत बिगड़ी है तो परिजन फोन लगाते रहते हैं लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं होते। वहीं डॉक्टर ऐसी दवाएं लिखते हैं जो बाजार में कहीं और नहीं मिलतीं। उनके मेडिकल से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। जांच और इमरजेंसी सेवाओं के रूप में मनमानी राशि वसूल की जाती है। मौत का खुला खेल चल रहा है। आज यह घटना इस बात का उदाहरण है। लेकिन इस बारे में अभी तक कई घटनाएं सामने आने के बाद अभी तक कोई कठोर कदम नहीं उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग को अब ऐसे अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और कमीशन के लालच में एक मरीज को यूं ही मरने के लिए छोड़ देना न सिर्फ नैतिक रूप से गलत है, बल्कि कानूनी तौर पर भी एक बड़ा अपराध है। निजी अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से सवालों के घेरे में हैं। इसलिए परिजनों की मांग है कि जिम्मेदारों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और धोखाधड़ी के तहत ऐसी सख्त और पारदर्शी कार्यवाही हो कि आगे सर कभी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है जांच की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के बच्चों और उसके दाह संस्कार के लिए ₹50000 की राहत राशि देने की बात कही है।इन्हें भी पढ़ें:-
- Raipur Matru-Shishu Hospital Viral Video: रायपुर के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही.. सुरक्षा गार्ड लगा रहा था गर्भवती महिलाओं को ड्रिप, अब डैमेज कंट्रोल शुरू
- Vande Bharat: 1 घंटे 'मुलाकात', बिछी 27 की बिसात, पीएम मोदी से सीएम योगी ने की मुलाकात, क्या दिल्ली में तैयार हुआ UP-2027 का ब्लूप्रिंट?
- Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, इस जिले में नाले में बही यात्रियों से खचाखच भरी बस, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 27 वर्षीय राजकुमारी ओझा की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Uproar following woman's death at private hospital; family members resort to vandalism
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm