AD · 728×90Advertisement

Guna Crime News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर शातिरों का बड़ा खेल, इस कंपनी को लगाया लाखों का चूना, पुलिस ने किया खुलासा तो उड़े होश

Guna Crime News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर शातिरों का बड़ा खेल, इस कंपनी को लगाया लाखों का चूना, पुलिस ने किया खुलासा तो उड़े होश

Guna Crime News

Guna Crime News

Dageshwar Dewangan
Published: 04 Sept 2026 | 12:33 pmModified: 04 Sept 2026 | 12:34 pm
HIGHLIGHTS
  1. ऑनलाइन ऑर्डर डिलेवरी का रिफंड खेल
  2. फर्जी आईडी से ठगी
  3. दो आरोपी गिरफ्तार
गुना: Guna Crime News गुना के कैंट थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन की रिफंड प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल कर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। (Guna Amazon Scam) शातिर बदमाशों ने फर्जी सिम, फर्जी नाम और फर्जी अमेजन आईडी बनाकर कंपनियों को लाखों रुपये की चपत लगाई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 35 लाख रुपये की लग्जरी ईव्ही कार और 02 लाख रुपये के दो प्रीमियम मोबाइल फोन सहित कुल 37 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

बड़े रिफंड खेल का खुलासा

​Guna Crime News यह पूरा मामला तब सामने आया जब 31 अगस्त 2026 को पीड़ित ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि आरोपी शेखर मीना ने उसे अमेजन से 65 हजार रुपये का वनप्लस मोबाइल 45 हजार रुपये में दिलाने का लालच दिया था। इसके लिए 12 हजार रुपये एडवांस भी ले लिए, लेकिन न तो मोबाइल दिया और न ही पैसे वापस किए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शेखर मीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद ऑनलाइन ठगी के इस बड़े रिफंड खेल का खुलासा हुआ।

फर्जी नाम और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बनाता था आईडी

​जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शेखर मीना फर्जी नाम और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से अमेजन पर आईडी बनाता था। इन अकाउंट्स से महंगे मोबाइल प्रीपेड पेमेंट करके ऑर्डर किए जाते थे। जब कूरियर डिलीवरी वाला घर पहुंचता, तो आरोपी खुद को बाहर होना बताकर डिलीवरी होल्ड करवा देता था। इसके तुरंत बाद अमेजन ऐप पर रिफंड का दावा ठोक देता और पूरी रकम बैंक खाते में वापस ले लेता था। रिफंड मिलने के बाद वह कूरियर कर्मचारी से मिलीभगत कर या संपर्क साधकर वही पार्सल भी हासिल कर लेता था। इस तरह बिना एक भी रुपया खर्च किए वह महंगा मोबाइल और पूरा पैसा दोनों अपने पास रख लेता था। इस क्राइम में आरोपी तरुण शर्मा भी उसका साथ दे रहा था। शेखर मीना और तरुण शर्मा पुलिस ने दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: फर्जी अमेजन आईडी बनाकर महंगे मोबाइल ऑर्डर किए जाते, डिलीवरी रोककर रिफंड लिया जाता और पार्सल भी हासिल कर लिया जाता।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: These Smart Fraudsters Duped Amazon of Lakhs, Here’s How They Pulled Off the Online Shopping Scam

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm