AD · 728×90Advertisement

Burhanpur News: बेटी की हत्या के केस में पिता और भाई को भेजा जेल, फिर अचानक सामने आई सच्चाई तो पुलिस भी रह गई दंग, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Burhanpur News: बेटी की हत्या के केस में पिता और भाई को भेजा जेल, फिर अचानक सामने आई सच्चाई तो पुलिस भी रह गई दंग, जानकर आपको भी नहीं होगा …

Burhanpur News

Burhanpur News

Dageshwar Dewangan
Published: 28 May 2026 | 10:24 amModified: 28 May 2026 | 11:12 am
HIGHLIGHTS
  1. शिवानी जिंदा लौटी
  2. हत्या मानकर पिता-भाई जेल भेजे गए थे
  3. पुलिस जांच पर सवाल
बुरहानपुर: Burhanpur News बुरहानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की हत्या के आरोप में पिता और भाई पिछले 22 दिनों से जेल में बंद हैं। वो बेटी अचानक जिंदा लौट आई। जिसके बाद मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के बीच उलझे इस हाईप्रोफाइल मामले ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। महाराष्ट्र पुलिस जिस जली हुई सिर कटी लाश को शिवानी बताकर हत्या का केस चला रही थी। अब वही युवती खुद पुलिस के सामने पहुंचकर कह रही है… “साहब… मैं जिंदा हूं…”। Burhanpur News जानकारी के अनुसार, खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम खड़की से 22 अप्रैल को आदिवासी समाज की युवती शिवानी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 1 मई को खकनार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसी बीच शिकायत के करीब 10 दिन बाद महाराष्ट्र के जळगांव जामोद क्षेत्र में एक युवती की जली हुई और सिर कटी लाश बरामद हुई। लाश की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल था। जांच करते हुए महाराष्ट्र के जळगांव जामोद पुलिस बुरहानपुर पहुंची और खकनार थाने से गुमशुदा युवतियों की जानकारी जुटाई। महाराष्ट्र पुलिस ने दावा किया कि बरामद शव शिवानी का है। इसके बाद पुलिस ने शिवानी के पिता बापूराव और भाई अजय को हिरासत में लिया। पूछताछ की और फिर हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर बुलढाणा जेल भेज दिया। पिछले 22 दिनों से पिता और बेटा जेल में बंद हैं, लेकिन अचानक इस पूरे मामले में ऐसा मोड़ आया, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। दरअसल, शिवानी को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि उसकी हत्या मानकर उसके पिता और भाई को जेल भेज दिया गया है। इसके बाद आज शिवानी ने खुद सामने आकर अपने जिंदा होने की जानकारी दी। खकनार पुलिस शिवानी को महिला थाने लेकर पहुची। जहां शिवानी ने पुलिस के सामने कहा “साहब… मैं जिंदा हूं, मेरी हत्या नहीं हुई है।” शिवानी के बयान सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके बाद खकनार पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी महाराष्ट्र के जळगांव जामोद पुलिस को दी। अब इस पूरे मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर महाराष्ट्र में मिली वो अज्ञात लाश किसकी थी, बिना पुख्ता पहचान के हत्या का केस दर्ज कर पिता और भाई को जेल कैसे भेज दिया गया और आखिर जांच में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई, फिलहाल दोनों राज्यों की पुलिस पूरे मामले की दोबारा जांच में जुट गई है। वहीं अब सबकी नजर इस बात पर है कि निर्दोष होकर जेल में बंद बाप और बेटे को आखिर कब न्याय मिलेगा। एक बेटी जिंदा निकली, लेकिन उसकी मौत की कहानी लिखकर पिता और भाई को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। अब इस मामले ने पुलिस जांच और सिस्टम दोनों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। https://youtu.be/hiANu8FWb8s

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 22 अप्रैल को।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Father and brother were jailed on murder charges; now, the daughter has returned alive

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm
Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

30 Sept 2026 | 2:26 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

30 Sept 2026 | 2:09 pm