Khairagarh Girlfriend Murder: प्रेम संबंध के बाद शादी नहीं करना चाहता था युवक, युवती ने बनाया दबाव तो कर दिया खौफनाक कांड
Khairagarh Girlfriend Murder: खैरागढ़ जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। प्रेम संबंध में शादी से इंकार करने पर एक युवक ने युवती की बेरहमी से हत्या …

- शादी नहीं करना चाहता था आरोपी
- पत्थर से सिर पर वार कर हत्या
- एडिशनल एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया खुलासा
सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत
दस्तावेजों के आधार पर मृतिका की पहचान रूपा साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी रामनगर मुक्तिधाम सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग के रूप में हुई। (Khairagarh Girlfriend Murder News) पुलिस ने शव का पंचनामा कर सीएचसी घुमका से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि हार्ड एंड ब्लंट ऑब्जेक्ट से सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव से युवती की मौत हुई है।शादी नहीं करना चाहता था आरोपी
परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मृतिका का हरडुवा निवासी आनंद वर्मा के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी शादी नहीं करना चाहता था, जबकि युवती लगातार शादी का दबाव बना रही थी। (Khairagarh Girlfriend Murder News) इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी आनंद वर्मा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जहां उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।पत्थर से सिर पर वार कर हत्या
आरोपी ने बताया कि वह युवती से पीछा छुड़ाना चाहता था। (Khairagarh Girlfriend Murder News) 25 जनवरी को वह युवती को मोटरसाइकिल से हरडुवा जलाशय ले गया और पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को दो गमछों और भारी पत्थर से बांधकर पानी में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।एडिशनल एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया खुलासा
आरोपी को गिरफ्तार कर 27 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। इस पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। (Khairagarh Girlfriend Murder News) उन्होंने बताया कि इस त्वरित और सफल कार्रवाई में एसडीओपी खैरागढ़, साइबर सेल और ठेलकाडीह थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही है। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव द्वारा विवेचना में शामिल टीम को उचित इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/01/Uploads_KHAIRAGARH_2701-KRG-MURDER-KHULASA-NF3.mp4"][/video]इन्हे भी पढ़ें:
- Prashant Kumar Resigned: पत्नी से मोबाइल पर बात करते फफक-फफक कर रो पड़े डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार, बोले- ‘हां मैंने इस्तीफा दे दिया…’
- Nude Video call: ब्वायफ्रेंड से वीडियो कॉल में न्यूड होकर बात करती थी पत्नी, पति ने कमरे में लगवा दिया CCTV, तलाक की याचिका पर HC में सुनवाई
- Weather Update: प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में हुई झमाझम बारिश, कई जगहों पर ओले भी गिरे, फिर लौटी कड़ाके की ठंड
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Khairagarh Girlfriend Murder: young man did not want to marry after love affair, but when girl put pressure on him, he committed a horrific crime
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm