BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ के कांकेर में ‘सेरेब्रल मलेरिया’ से दो बच्चों की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के कांकेर में ‘सेरेब्रल मलेरिया’ से दो बच्चों की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के कांकेर में ‘सेरेब्रल मलेरिया’ से दो बच्चों की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती
Bhasha
Published: 27 Jul 2026 | 5:25 pmModified: 27 Jul 2026 | 5:25 pm

कांकेर, 27 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मानसून के दौरान सेरेब्रल (मस्तिष्क) मलेरिया से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि पांच का एक सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कांकेर जिले के सरांडी गांव स्थित आदिवासी आवासीय विद्यालय के उस बच्चे की भी हाल में मौत हो गयी, जिसे पहले मलेरिया होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु से पहले वह मलेरिया से पूरी तरह ठीक हो चुका था।

उन्होंने बताया कि मलेरिया से मौत के आरोपों के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण मलेरिया नहीं बताया गया है। हालांकि, विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर.सी. ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले के गांवों के साथ-साथ आदिवासी आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में मलेरिया जांच अभियान तेज कर दिया है। जांच अभियान के दौरान 24 जुलाई से मलेरिया के संक्रमित मामले सामने आने शुरू हुए हैं।

‘सेरेब्रल’ मलेरिया 'प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम' परजीवी के संक्रमण से होने वाली जानलेवा जटिलता है, जो मस्तिष्क को प्रभावित करती है। इसके कारण रोगी कोमा में जा सकता है और मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंच सकती है।

ठाकुर ने बताया कि आठ-वर्षीय करीना विश्वकर्मा और नौ-वर्षीय सुभाष कुमेटी की क्रमशः 25 और 26 जुलाई को कांकेर शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

अधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न हिस्सों के पांच बच्चे वर्तमान में मलेरिया से संक्रमित हैं और उनका शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों की जांच में मलेरिया की पुष्टि हो रही है, लेकिन उनमें हल्के लक्षण हैं, उनका इलाज घर पर किया जा रहा है। वहीं, गंभीर लक्षण वाले बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, 'हमारे पास जांच किट और दवाओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अन्य विभागों के साथ समन्वय कर प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जांच और उपचार अभियान सक्रिय रूप से चला रही हैं।'

आदिवासी कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुभाष कुमेटी मरदापोट्टी गांव स्थित बालक आदिवासी आवासीय आश्रम (छात्रावास) का छात्र था।

अधिकारी ने बताया कि 22 जुलाई को आश्रम में मलेरिया जांच शिविर लगाया गया था, जिसमें तीन से चार छात्र मलेरिया संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया।

उन्होंने बताया कि उस समय सुभाष कुमेटी की मलेरिया संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि, 24 जुलाई को उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद दोबारा जांच में उसके मलेरिया से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उसके माता-पिता को सूचना दी गई, जो उसे उपचार के लिए छात्रावास से अपने साथ ले गए। बाद में उसे कांकेर शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

अधिकारी ने बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जिले के सभी आदिवासी छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में मलेरिया जांच अभियान चलाया जा रहा है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के कांकेर में ‘सेरेब्रल मलेरिया’ से दो बच्चों की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती

People also search for:Chhattisgarh malaria death
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm
Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

30 Sept 2026 | 2:26 pm