AD · 728×90Advertisement

Hatta Minor Girl Delivery Case: बिना शादी के ही मां बनी लड़की, हुआ खुलासा तो परिवार वालों के भी उड़े होश, पूरा मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग

Hatta Minor Girl Delivery Case: हटा: मध्यप्रदेश के हटा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अविवाहित नाबालिग बच्ची मां बन गई।

hatta news

hatta news

muskan mishra
Published: 09 May 2026 | 11:37 pmModified: 09 May 2026 | 11:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. नाबालिग बच्ची बनी मां
  2. सिविल अस्पताल में प्रसव
  3. मां-बेटी दोनों स्वस्थ
Hatta Minor Girl Delivery Case: हटा: मध्यप्रदेश के हटा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अविवाहित नाबालिग बच्ची मां बन गई। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। बताया जा रहा है कि हटा थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 से 17 वर्ष की एक नाबालिग लड़की को प्रसव पीड़ा होने पर सिविल अस्पताल हटा लाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

Hatta Minor Girl Delivery: तत्काल इलाज शुरू

अस्पताल सूत्रों के अनुसार नाबालिग की हालत को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया गया और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद नवजात बच्ची और नाबालिग मां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हटा थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया।

Hatta News: परिजनों को नहीं कोई जानकारी

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि नाबालिग गर्भवती है। पीड़िता की मां ने बताया कि परिवार को कुछ भी पता नहीं चला और बच्ची ने भी कभी किसी को कुछ नहीं बताया। अचानक पेट दर्द होने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां प्रसव होने के बाद पूरा परिवार सन्न रह गया। घटना सामने आने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि नाबालिग गर्भवती कैसे हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पुलिस संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। कानून के अनुसार नाबालिग के साथ संबंध बनाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, ऐसे में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस पीड़िता के बयान और परिवार से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। साथ ही मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इन्हे भी पढ़ें:-
हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Hatta Minor Girl Delivery Case

शहर की खबरें
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

SP transfer list 2026: हटाए गए 4 एसपी.. नवरात्रि से पहले आई IPS अफसरों के ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट.. सीनियर अफसर बद्री नारायण को मिली नई जिम्मेदारी

30 Sept 2026 | 2:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

30 Sept 2026 | 2:09 pm