Malaria Outbreak Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा मलेरिया, एक और मौत से मचा कोहराम, अब तक इतने की जा चुकी है जान…. स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Malaria Outbreak Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा मलेरिया, एक और मौत से मचा कोहराम, अब तक इतने की जा चुकी है जान…. स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Malaria Outbreak Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा मलेरिया, एक और मौत से मचा कोहराम, अब तक इतने की जा चुकी है जान.... स्वास्थ्य विभाग अलर्ट /image: AI Generated
- कांकेर के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में 25 वर्षीय महिला की मलेरिया से मौत
- मृतका अपने पीछे 5 साल की बेटी और 3 माह के जुड़वा बच्चों को छोड़ गई
- बोड़ला ब्लॉक के 8 गांवों में 70–80 लोग मलेरिया से संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल
पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका राकेश्वरी कोला (25 वर्ष), पति छबी लाल कोला, निवासी ग्राम चिचगांव, कुछ दिन पूर्व अपने मायके अड़जाल (मानपुर क्षेत्र) गई हुई थी। मायके प्रवास के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। सोमवार को जब गांव की मितानिन ने घर पहुंचकर मलेरिया जांच की, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद सोमवार रात अचानक महिला की हालत अत्यधिक बिगड़ गई और इलाज के अभाव या समयानुसार सही उपचार न मिल पाने के कारण मंगलवार को उसकी मौत हो गई। अब तीन मौतों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गई है।8 गांव के 70 से 80 लोग मलेरिया के चपेट में
स्वास्थ्य विभाग के दावों की खुली पोल भानुप्रतापपुर और समीपस्थ इलाकों में लगातार बढ़ते मलेरिया के मामले अब गंभीर रूप ले चुके हैं। बोड़ला ब्लॉक के 8 गांव के 70 से 80 लोग मलेरिया के चपेट में है। सभी का झलमला स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। आपको बता दें कि इससे पहले आश्रम-छात्रावासों में रहने वाले दो मासूम बच्चों की जान भी मलेरिया के कारण जा चुकी है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर रोकथाम और त्वरित उपचार के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों में बढ़ते प्रकोप को लेकर भारी चिंता और आक्रोश है।मलेरिया से बचाव कैसे करें?
- मच्छरदानी का उपयोग करें
- रात में सोते समय कीटनाशक-युक्त मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें
- शाम और रात के समय फुल स्लीव शर्ट, फुल पैंट और मोजे पहनें।
- मच्छर भगाने वाले उपाय अपनाएं
- मच्छर रिपेलेंट क्रीम, कॉइल, लिक्विड वेपराइज़र या स्प्रे का उपयोग करें।
- घर के आसपास पानी जमा न होने दें
- कूलर, गमले, टायर, ड्रम और अन्य बर्तनों में रुका पानी नियमित रूप से खाली करें।
- सफाई का विशेष ध्यान रखें
- घर और आसपास की जगहों को साफ रखें ताकि मच्छरों का प्रजनन न हो।
- बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं
- तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द या शरीर दर्द होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया की जांच कराएं।
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा इलाज लें
- मलेरिया की पुष्टि होने पर दवाएं बीच में न छोड़ें और पूरा उपचार पूरा करें।
- स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें
- मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग, दवा छिड़काव और स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करें।
मलेरिया के प्रमुख लक्षण
- तेज बुखार आना
- ठंड लगकर कंपकंपी होना
- अत्यधिक पसीना आना
- सिरदर्द और शरीर में दर्द
- कमजोरी और थकान
- मतली या उल्टी
- All School Closed News Today: भारी बारिश का अलर्ट जारी होते ही एक्शन में प्रशासन, अचानक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश, बच्चों के हित में बड़ा फैसला
- BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest: छत्तीसगढ़ BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, इस मामले में उठा ले गई पुलिस, देखें वीडियो
- CG Teacher Bharti: छत्तीसगढ़ में DPI ने निकाली शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, इन विषयों के लिए 1654 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम चिचगांव में 25 वर्षीय महिला की मलेरिया से मौत हुई है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Malaria Outbreak Chhattisgarh: Malaria cases rising rapidly; another death sparks alarm; toll reaches this figure so far
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm