Junior Doctors Strike in CG: प्रदेश में फिर बढ़ेगी मरीजों की परेशानियां! एक बार फिर जूनियर डॉक्टर्स ने खोला मोर्चा, अब इमरजेंसी सेवा बंद करने की दी चेतावनी
Junior Doctors Strike in CG: प्रदेश में फिर बढ़ेगी मरीजों की परेशानियां! एक बार फिर जूनियर डॉक्टर्स ने खोला मोर्चा, अब इमरजेंसी सेवा बंद करने की दी चेतावनी

Junior Doctors Strike in CG
- जूनियर डॉक्टर्स ने OPD का बहिष्कार शुरू किया
- स्टाइपेंड बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर डॉक्टर्स का आंदोलन
- इमरजेंसी सेवाओं के बहिष्कार की चेतावनी
17 सूत्रीय मांगों लेकर जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन
Junior Doctors Strike in CG बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों की मांगों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं। स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, बॉन्ड की अवधि कम करने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के मुताबिक, रायपुर की टीम ने करीब 15 दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी थीं। मुलाकात के दौरान मांगों पर जल्द आदेश जारी करने का आश्वासन मिलने का दावा किया गया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की बैठक हुई और चरणबद्ध आंदोलन का फैसला लिया गया।इमरजेंसी सेवाओं को बंद करने की चेतावनी
इसी कड़ी में एक दिन पहले जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया था। लेकिन सरकार की तरफ से कोई आदेश नहीं किए जाने से नाराज जूनियर डॉक्टर्स ने आज से स्ट्राइक पर चले गए है। यही नहीं डॉक्टर्स ने भी चेतावनी दे दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो आने वाले दिनों में इमरजेंसी सेवाओं को भी बंद कर देंगे।स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है असर
यानी आने वाले दिनों में अगर सरकार और जूनियर डॉक्टरों के बीच सहमति नहीं बनती है, तो इसका असर अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ सकता है। जूनियर डॉक्टरों ने साफ किया है कि उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। फिलहाल कैंडल मार्च और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के साथ ओपीडी का बहिष्कार किया गया है। अब देखना होगा कि सरकार जूनियर डॉक्टरों की 17 सूत्रीय मांगों पर कब तक फैसला लेती है, और क्या इमरजेंसी सेवा बंद करने की नौबत आने से पहले सरकार और डॉक्टरों के बीच कोई समाधान निकल पाता है। [video width="1280" height="720" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_ABHISHEK_SONI_2409-AMB-OPD-CLOSED-NF1.mp4"][/video]इन्हें भी पढ़ें:-
- Barwani Crime News: शर्मसार हुआ पवित्र रिश्ता! अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ ऐसी हरकत करता था पिता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
- Vande Bharat: दंतेश्वरी माई से सड़क के लिए अर्जी, बढ़ी सियासी गर्मी, 21 साल से अधूरी सड़क को पूरी करने की मांग, जानिए मन्नत पर क्यों आमने-सामने आई भाजपा-कांग्रेस?
- Edible Oil Cheaper: देश भर में सस्ता होगा खाने का तेल? त्योहारी सीजन में मोदी सरकार ने घटाई कस्टम ड्यूटी, आम आदमी को मिल सकती है राहत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने, बॉन्ड की अवधि कम करने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Junior Doctors Strike News
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm