ED Raid in Bhilai: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के घर ED की दबिश, सुबह-सुबह छापेमारी से मचा हड़कंप, 5 से 6 अधिकारी कर रहें दस्तावेजों की जांच
ED Raid in Bhilai: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के घर ED की दबिश, सुबह सुबह छापेमारी से मचा हड़कंप, 5 से 6 अधिकारी कर रहें दस्तावेजों की जांच

ED Raid in Bhilai
- केके चंद्राकर के घर पर ED की रेड
- पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के PA है केके चंद्राकर
- सुबह 6 बजे ED की टीम ने दी दबिश
दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच जारी
ED Raid in Bhilai जानकारी के अनुसार, केके चंद्राकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए है। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई। फिलहाल यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।5 से 6 अधिकारियों की अंदर होने की सूचना
बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय की 2 से तीन गाड़ियां पहुंची हुई है और सभी गाड़ी रायपुर पासिंग की बताई जा रही है। पांच से 6 अधिकारियों की अंदर होने की सूचना है। वहीं घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों के जवान तैनात कर दिए गए हैं।पूर्व CM के PA केके चंद्राकर के घर ED की रेड, सुबह 6 बजे टीम ने दी दबिश https://t.co/k9juDdAuXY
— IBC24 News (@IBC24News) September 1, 2026
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद चंद्राकर का नाम आया सामने
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद चंद्राकर का नाम सामने आया है। आपको बता दें कि इससे पहले आबकारी घोटाले में EOW ने गिरफ्तार रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर चुकी है।पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर भी हुई थी छापेमारी
आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ED 10 मार्च 2025 को दबिश दी थी। बताया जा रह है कि ED की टीम चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी थी। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले के सिलसिले में की गई थी।पहले भी हुई थी छापेमारी
बता दें कि इससे पहले भी ईडी ने इस मामले में कई बार छापेमारी की है। ईडी ने मई 2024 में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत कई आरोपियों की लगभग 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। इन संपत्तियों को कीमत करीब 205.49 करोड़ रुपये थी।इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी पर FIR, कांग्रेस का विरोध, सियासत हुई और तेज
- शह मात The Big Debate: सुरक्षा चक्र हटे नहीं.. खतरा अभी बाकी है! डिप्टी CM ने दिया बयान तो गागड़ा ने किया सावधान, क्या बस्तर में अब भी जिंदा है नक्सलवादी विचारधारा?
- शह मात The Big Debate: 'वर्ग संघर्ष' वाला हथियार.. कांग्रेस पर करारा वार! CM मोहन यादव के बयान से गरमाई सियासत, जानिए आखिर कौन किसको भड़का रहा है?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भिलाई में केके चंद्राकर के घर।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: ED Raids Former CM Bhupesh Baghel's PA KK Chandrakar's Residence in Bhilai
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm