Chhattisgarh Panchayat Corruption News: सरपंच, सचिव ने किया लाखों का घोटाला, ऐसे फर्जी तरीके से निकालते थे राशि, आवास के नाम पर भी वसूले 500-500 रुपए, प्रशासन ने बनाई जांच टीम
Chhattisgarh Panchayat Corruption News: सरपंच, सचिव ने किया लाखों का घोटाला, ऐसे फर्जी तरीके से निकालते थे राशि, आवास के नाम पर भी वसूले 500-500 रुपए, प्रशासन ने बनाई जांच …

Chhattisgarh Panchayat Corruption News: सरपंच, सचिव ने किया लाखों का घोटाला, ऐसे फर्जी तरीके से निकालते थे राशि, आवास के नाम पर भी वसूले 500-500 रुपए, प्रशासन ने बनाई जांच टीम /image: IBC24 file
- सरपंच-सचिव पर लाखों के गबन का आरोप
- आवास के नाम पर ₹500-500 वसूली का दावा
- जांच के लिए टीम गठित
सरपंच सचिव फर्जी तरीके से निकाल रहे राशि (Chhuikhadan Gram Panchayat Scam)
Chhattisgarh Panchayat Corruption News: ग्राम पंचायत लंझियाटोला और आश्रित ग्राम बघमर्रा के ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो साल से पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के लिए आया पैसा सरपंच और सचिव की मिलीभगत से फर्जी तरीके से निकाला जा रहा है। पंच पंचम राम चंदेल का आरोप है कि मुरुम गिराने के नाम पर फर्जी बिल के जरिए पैसा निकाल लिया गया...जबकि दो साल में एक भी ट्रिप मुरुम नहीं डाली गई। नाली की सफाई के नाम पर तीन से चार लाख रुपए निकाले गए लेकिन नाली आज तक साफ नहीं हुई। स्कूल में वाटर कूलर लगाने के लिए स्वीकृत राशि भी निकाल ली गई, मगर स्कूल में कोई कूलर नहीं लगा।सरपंच आवास काटने की देता है धमकी (Sarpanch Secretary Scam)
Chhattisgarh Panchayat Corruption News: इतना ही नहीं, बगमर्रा में एक लाख रुपए की लागत से बनने वाली नाली भी अधूरी है...न मुरुम डाली गई, न गिट्टी...फिर भी पूरा भुगतान निकाल लिया गया। पंच का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर सरपंच धमकी देता है। आवास काटने और अन्य योजनाओं से नाम हटाने की बात कहकर ग्रामीणों को डराया जाता है। जनवरी महीने में नाले की सफाई के नाम पर मजदूरों से 250-250 रुपए तक वसूले गए...जबकि जेसीबी से कोई काम नहीं कराया गया। पंच पंचम राम चंदेल के मुताबिक... कुल मिलाकर आठ से दस लाख रुपए के गबन की आशंका है। [video width="1280" height="576" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_KHAIRAGARH_1009-KRG-SARPANCH-CURRUPTION-NF7.mp4"][/video]आवास के नाम पर वसूले 500-500 रुपए (Khairagarh Sarpanch Corruption News)
वहीं उपसरपंच अंजीता बंजारे ने भी सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुक्तिधाम निर्माण, कचरा प्रबंधन, नाली सफाई और स्कूल की छत मरम्मत जैसे कार्य सिर्फ कागजों पर पूरे दिखाए गए हैं, जबकि हकीकत में कोई काम नहीं हुआ। स्कूल की मरम्मत न होने से बच्चों को पंचायत भवन में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है, जहां जगह भी पर्याप्त नहीं है। उपसरपंच का यह भी आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सूची में नाम आने के बावजूद ग्रामीणों से 500-500 रुपए की अवैध वसूली की गई...लेकिन उनके बैंक खाते अब तक योजना में दर्ज नहीं किए गए। [video width="1280" height="576" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_KHAIRAGARH_1009-KRG-SARPANCH-CURRUPTION-NF10.mp4"][/video] Chhattisgarh Panchayat Scam इस पूरे मामले में जब जनपद पंचायत छुईखदान की सीईओ केश्वरी देवांगन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत उनके संज्ञान में है। इसका लिखित रूप में शिकायत भी हुआ है, जिसकी हमारे यहां जांच टीम गठित करके जांच कराया गया है। प्रतिवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" सीईओ ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी ग्रामीणों को किसी तरह का आश्वासन नहीं दिया गया है... क्योंकि मामला जांच के दायरे में है और रिपोर्ट आने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई होगी। [video width="1280" height="576" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_KHAIRAGARH_1009-KRG-SARPANCH-CURRUPTION-NF5.mp4"][/video] ये भी पढ़ें- Chhattisgarh 3 Local Holidays 2026: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, आदेश हुआ जारी….देखें कब-कब रहेगा अवकाश
- MP Police Bharti 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पुलिस विभाग ने 7,500 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन, देखें पूरी डिटेल
- No Work, No Pay Rule: प्रदेश में लागू हुआ ‘नो वर्क, नो पे’ नियम, अब ड्यूटी के दौरान ऑफिस से गायब हुए तो कटेगी सैलरी, राज्य सरकार ने अचानक लिया बड़ा फैसला, आदेश जारी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ग्रामीणों ने विकास कार्यों के नाम पर फर्जी बिल के जरिए राशि निकालने और काम अधूरा या नहीं होने के आरोप लगाए हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Panchayat Corruption News: Chhuikhadan Gram Panchayat Scam
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm