AD · 728×90Advertisement

Junior Doctors Strike News: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी मरीजों की मुश्किलें, 17 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर जाएंगे हड़ताल पर, इस दिन से शुरू हो सकता है आंदोलन

Junior Doctors Strike News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों की मांगों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं।

Junior Doctors Strike News/Image Credit: IBC24

Junior Doctors Strike News/Image Credit: IBC24

karan nepali
Published: 22 Sept 2026 | 10:12 pmModified: 22 Sept 2026 | 10:15 pm
HIGHLIGHTS
  1. 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं।
  2. जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
  3. जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि, मांगों को लेकर कोई आदेश जारी नहीं होता तो ओपीडी बंद कर आंदोलन शुरू किया जायेगा।
Junior Doctors Strike News: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों की मांगों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं। स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, बॉन्ड की अवधि कम करने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर लंबे समय से सरकार से मांग कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के मुताबिक, रायपुर की टीम ने करीब 15 दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगें रखी थीं। मुलाकात के दौरान मांगों पर जल्द आदेश जारी करने का आश्वासन मिलने का दावा किया गया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन की बैठक हुई और चरणबद्ध आंदोलन का फैसला लिया गया। इसी कड़ी में आज जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

24 सितंबर से की जाएगी स्ट्राइक

Junior Doctors Strike News: डॉक्टरों का कहना है कि कल भी शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी, लेकिन अगर 23 सितंबर तक सरकार की तरफ से मांगों को लेकर कोई आदेश जारी नहीं होता है, तो 24 सितंबर से स्ट्राइक की जाएगी। यानी आने वाले दिनों में अगर सरकार और जूनियर डॉक्टरों के बीच सहमति नहीं बनती है, तो इसका असर अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ सकता है। जूनियर डॉक्टरों ने साफ किया है कि उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। फिलहाल कैंडल मार्च और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर खींचा जा रहा है। अब देखना होगा कि सरकार जूनियर डॉक्टरों की 17 सूत्रीय मांगों पर कब तक फैसला लेती है, और क्या ओपीडी बंद करने की नौबत आने से पहले सरकार और डॉक्टरों के बीच कोई समाधान निकल पाता है। [video width="1024" height="576" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_ABHISHEK_SONI_2209-AMB-DOCTOR-PROTEST-NF5.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_ABHISHEK_SONI_2209-AMB-DOCTOR-PROTEST-NF7.mp4"][/video] [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_ABHISHEK_SONI_2209-AMB-DOCTOR-PROTEST-NF8.mp4"][/video] इन्हें भी पढ़ें:-
हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Junior Doctors Strike News

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

30 Sept 2026 | 4:08 pm