BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

CG Crime News: 31 हत्याओं से दहला छत्तीसगढ़ का ये संभाग! पति-पत्नी के बीच तीसरे की एंट्री से हुआ खूनी खेल, जानिए जिलेवार आंकड़े

31 हत्याओं से दहला छत्तीसगढ़ का ये संभाग! पति-पत्नी के बीच तीसरे की एंट्री से हुआ खूनी खेल, CG Crime News: 31 Murders in Surguja Over Character Suspicion

CG Crime News: 31 हत्याओं से दहला छत्तीसगढ़ का ये संभाग! पति-पत्नी के बीच तीसरे की एंट्री से हुआ खूनी खेल, जानिए जिलेवार आंकड़े
Deepak Sahu
Published: 31 Jul 2026 | 9:23 pmModified: 01 Aug 2026 | 12:07 am
अंबिकापुर। CG Crime News: पति-पत्नी के रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है, लेकिन बदलती जीवनशैली, मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच रिश्तों में पनप रहा शक अब जानलेवा साबित हो रहा है। सरगुजा रेंज में चरित्र शंका के चलते हत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में चरित्र संदेह के कारण 20 लोगों की हत्या हुई, जबकि वर्ष 2026 में अब तक ऐसे 11 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। CG Crime News: आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 में सरगुजा जिले में चरित्र शंका के कारण 9, जशपुर में 5, सूरजपुर में 3, बलरामपुर में 2 और एमसीबी में 1 हत्या हुई। वहीं वर्ष 2026 में अब तक बलरामपुर में 4, सूरजपुर और एमसीबी में 2-2, जबकि सरगुजा, जशपुर और कोरिया में एक-एक हत्या का मामला दर्ज हुआ है। अधिकांश मामलों में पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा का कहना है कि चरित्र संदेह से जुड़े मामलों में अक्सर आरोपी आवेश में आकर वारदात को अंजाम दे देते हैं। उन्होंने बताया कि जहां भी ऐसे विवादों की जानकारी मिलती है, वहां पुलिस स्तर पर काउंसिलिंग कराने का प्रयास किया जाता है, ताकि रिश्तों को टूटने से बचाया जा सके।

2025 में सरगुजा रेंज में 1,560 शिकायतें दर्ज (CG Crime News)

रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट की तस्वीर महिला सेल और परिवार परामर्श केंद्र के आंकड़ों में भी दिखाई देती है। वर्ष 2025 में सरगुजा रेंज में 1,560 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 1,056 मामलों में काउंसिलिंग कराई गई और 593 दंपतियों के बीच समझौता कराया गया। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 879 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 592 मामलों में काउंसिलिंग जारी है, जबकि 341 मामलों में समझौता हो चुका है। इन मामलों में बड़ी संख्या चरित्र संदेह से जुड़े विवादों की बताई गई है। परिवार परामर्श केंद्र की सलाहकार मीरा शुक्ला के अनुसार, अधिकांश मामलों में पति-पत्नी के बीच लगाए जाने वाले आरोपों के ठोस प्रमाण नहीं होते। मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और आपसी संवाद की कमी के कारण संदेह पैदा होता है, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद, एफआईआर और कई बार हत्या जैसे जघन्य अपराध का रूप ले लेता है।

विशेषज्ञों ने बताए ये बड़े कारण

विशेषज्ञों का मानना है कि पति-पत्नी के बीच समय पर संवाद, आपसी विश्वास और आवश्यकता पड़ने पर परिवार परामर्श की मदद ली जाए तो कई परिवारों को टूटने और कई जिंदगियों को खत्म होने से बचाया जा सकता है। सरगुजा रेंज के ताजा आंकड़े इस बात की चेतावनी हैं कि रिश्तों में बढ़ता अविश्वास अब केवल पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक चुनौती बनता जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: CG Crime News: 31 Murders in Surguja Over Character Suspicion

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

30 Sept 2026 | 4:08 pm