AD · 728×90Advertisement

Ambikapur School Teacher: मैडम बोली- कॉपी में लिखो 100 बार मां की गाली, छत्तीसगढ़ में स्कूल टीचर का हैरान कर देने वाला कांड, इस गलती पर बच्चे को दे डाली शर्मनाक सजा

मैडम बोली- कॉपी में लिखो 100 बार मां की गाली, छत्तीसगढ़ में स्कूल टीचर का हैरान कर देने वाला कांड, Ambikapur School Teacher Made Children Write Abuses

Ambikapur School Teacher. Image Source- IBC

Ambikapur School Teacher. Image Source- IBC

Deepak Sahu
Published: 29 Jul 2026 | 7:24 pmModified: 30 Jul 2026 | 12:15 am
अंबिकापुरः Ambikapur School Teacher स्कूल की कॉपी में अब तक आपने टीचर को पाठ्यपुस्तक का सिलेबस, मंत्रोच्चार, कहानी और कविताएं लिखवाते देखा होगा, लेकिन क्या कभी अपने टीचर को बच्चे को गाली लिखवाते देखा है? आपका जवाब होगा शायद नहीं, लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा हुआ है। यहां के एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने बच्चे को सजा के रूप में गालियां लिखवा दी। अब इसे लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। Ambikapur School Teacher जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के सरगवां स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में 28 जुलाई को कक्षा 8 के दो छात्रों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। बताया जाता है कि विवाद के दौरान दोनों छात्रों ने एक-दूसरे के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि इसके बाद संबंधित शिक्षिका ने एक छात्र को अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर हिंदी और अंग्रेजी में 100-100 बार अपशब्द लिखने की सजा दी। छात्र को कक्षा में जमीन पर बैठाकर यह कार्य कराया गया। इतना ही नहीं छात्र से कहा गया कि वह यही कॉपी अपने माता-पिता को दिखाकर उनके हस्ताक्षर भी कराकर लेकर आए। मामला सामने आने के बाद अभिवाभक समेत समाजसेवी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। वहीं शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है और मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं

अभिभावकों में रोष, जांच के आदेश (Ambikapur School Teacher)

अभिभावकों को कहना है कि अगर बच्चे से गलती हुई थी तो उसे समझाया जाना चाहिए था, लेकिन एक शिक्षिका के द्वारा बच्चे से बार-बार अपशब्द लिखवाना न सिर्फ गलत है, बल्कि उसकी मानसिकता पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है। परिजनों ने सवाल उठाया कि स्कूल बच्चों को शिक्षा देने के लिए हैं या गालियां सिखाने के लिए? इधर इस मामले के सामने आने के बाद जनप्रतिनिधियों वो समाजसेवियों ने भी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई के साथ स्कूल की मान्यता भी खत्म कारण की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने सहायक संचालक को जांच के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूल के खिलाफ भी उचित कार्रवाई होगी। हालांकि स्कूल की तरफ से कोई भी जवाब नहीं मिल सका।

इन्हें भी पढ़ेंः-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Ambikapur School Teacher Made Children Write Abuses

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

30 Sept 2026 | 4:08 pm