AD · 728×90Advertisement

BJP Councillor Resignation News: छत्तीसगढ़ में 8 भाजपा पार्षदों ने दिया इस्तीफा, इस वजह से पार्टी छोड़ने का किया दावा, अब जिला अध्यक्ष ने भेजा नोटिस

BJP Councillor Resignation News: पुसौर नगर पंचायत में 8 भाजपा पार्षदों के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने क बाद सियासत गरमा गई है।

BJP Councillor Resignation News/Image Credit: AI

BJP Councillor Resignation News/Image Credit: AI

karan nepali
Published: 18 Sept 2026 | 6:40 pmModified: 18 Sept 2026 | 6:42 pm
HIGHLIGHTS
  1. पुसौर नगर पंचायत में 8 भाजपा पार्षदों ने दिया इस्तीफा।
  2. पार्षदों के इस्तीफा देने के मामले में सियासत गरमा गई है।
  3. मामले में जिला भाजपा ने सभी पार्षदों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।
BJP Councillor Resignation News: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर नगर पंचायत में 8 भाजपा पार्षदों के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के मामले में सियासत गरमा गई है। मामले में जिला भाजपा ने सभी पार्षदों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं आने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात भी कही गई है। इधर मामले में कांग्रेस का कहना है कि भाजपा पार्षद लगातार उनके संपर्क में है। आने वाले समय में वे पार्टी का दामन थाम सकते हैं। ऐसे में नगर पंचायत की राजनीति गरमाई हुई है।

पार्षदों का इस्तीफा हुआ वायरल

दरअसल, नगर पंचायत पुसौर में भाजपा बहुमत में है और अध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज है। नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपति के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से पार्षद एकजुट हो गए हैं। गुरुवार को अचानक 8 पार्षदों का इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसमें विकास कार्य नहीं होने से नाराजगी जताते हुए सभी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही थी। (BJP Councillor Resignation News) इस मामले में पार्टी के पार्षदों का बयान भी मीडिया के सामने आया था। अब घटना के 24 घंटे के बाद भाजपा ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी 8 पार्षदों को नोटिस जारी किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुंधर दीवान की ओर से जारी किए गए नोटिस में सभी पार्षदों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस

BJP Councillor Resignation News: जिला भाजपा अध्यक्ष अरुंधर दीवान का कहना है कि अब तक उन्हें किसी भी पार्षद ने संपर्क नहीं किया है न हीं इस्तीफे की जानकारी सीधे संगठन को दी है। सोशल मीडिया में उनके इस्तीफे की बात और लेटर वायरल हुआ है। यह कृत्य कहीं ना कहीं अनुशासनहीनता है। फिलहाल मामले में सभी पार्षदों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष का यह भी कहना है कि कहीं ना कहीं यह कांग्रेस का षड्यंत्र हो सकता है। नगर पंचायत में पार्षदों के बीच कहीं कोई कलह या गुटबाजी जैसी स्थिति नहीं है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

इधर मामले में कांग्रेस सवाल उठा रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में पार्षद अपनीही पार्टी से नाराज चलरहे हैं। (BJP Councillor Resignation News) नाराजगी की वजह विकास कार्य न होना है। कांग्रेस कार्यकाल में पुसौर नगर पंचायत में चौमुखी विकास हुआ था। अपनी ही पार्टी के खिलाफ पार्षदों का मोर्चा खोलना यह बताता है कि भाजपा सिर्फ आंकड़े बाजी कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि इस्तीफा देने वाले तमाम पार्षद कांग्रेस के संपर्क में है। आने वाले समय में वे कांग्रेस प्रवेश कर सकते हैं। [video width="848" height="478" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_AVINASH_PATHAK_1809-RAI-ISTIFA-FLW-NF5.mp4"][/video] [video width="720" height="576" mp4="https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/09/Uploads_AVINASH_PATHAK_1809-RAI-ISTIFA-FLW-NF1.mp4"][/video] इन्हें भी पढ़ें:-
हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: 8 BJP councilors resign in Chhattisgarh

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

30 Sept 2026 | 4:08 pm