Amit Shah Bastar Tour: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिया बस्तर की इमली का स्वाद, कहा- पहली बार खा रह हूं मीठी इमली
Amit Shah Bastar Tour: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिया बस्तर की इमली का स्वाद, कहा- पहली बार खा रह हूं मीठी इमली

Amit Shah Bastar Tour: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिया बस्तर की इमली का स्वाद, कहा- पहली बार खा रह हूं मिठी इमली / Image: AI Generated
- बस्तर के नेतानार गांव में शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा का उद्घाटन किया
- महिलाओं से मुलाकात कर इमली प्रसंस्करण और स्वरोजगार की जानकारी ली
- ई-केवाईसी और विभिन्न प्रमाण पत्रों की सुविधाएं मिलेंगी
अमित शाह ने लिया इमली का स्वाद
Amit Shah Bastar Tour अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद चखा और कहा कि यहां की इमली में बहुत मिठास है। समूह की लंबी नाग ने बताया कि इस समूह से जुड़कर वे सालाना एक लाख रु तक आय अर्जित कर सकेंगी । गुंडाधूर महिला स्व सहायता समूह में महिलाएं इमली का प्रसंस्करण करके उच्च गुणवत्ता युक्त इमली पल्प तैयार कर रही हैं।उच्च गुणवत्ता युक्त इमली पल्प
वे सेवा सेतु केंद्र पहुँचे। यहां वे ग्राम नेतानार निवासी सुखदेवी से मिले। सुखदेवी ने बताया कि उन्होंने अभी अपनी पांच माह की बेटी पद्मा का आधार कार्ड बनवाया है। आधार सेवा केंद्र खुलने से पहले उन्हें 10 किलोमीटर पैदल चलकर नानगुर तक जाना पड़ता था। अब यहां पर ग्रामीणों को नया आधार, आधार अपडेट, केवायसी, मोबाइल नम्बर अपडेट, ई-आधार जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। सेवा सेतु केंद्र में सोनामनी ने बताया कि वे बहुत दिन महतारी वंदन योजना का ई के वाय सी कराना चाहती थीं लेकिन दूरी अधिक होने के कारण वे जा नहीं पा रहीं थीं। गांव में ही केंद्र खुल जाने के कारण आज ही उन्होंने ई के वाय सी करा लिया है।ऑनलाइन प्रमाण पत्र का लाभ
उल्लेखनिय है कि ग्रामीण यहां पर विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्रमाण पत्र का लाभ ले सकेंगे। इस केंद्र में जन्म, आय , जाति आदि प्रमाण पत्र आसानी से एक ही जगह बनाये जा सकेंगे। इस केंद्र में महिलाओं को बैंक सखी का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैंक सखी के माध्यम से महिलाएं गांव में ही पैसा जमा करना, पैसा निकालना, स्व सहायता समूह के लिए खाता खोलना, के वाय सी, बैंक खाते में मोबाईल नम्बर अपडेट, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज जैसी सुविधाएं पा सकेंगी।बेसिक एवं एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण
अमित शाह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही महिलाओं से भी मुलाकात की । यहाँ पर महिलाओं को बेसिक एवं एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विजय कुमारी ने बताया कि यहां से सिलाई सीखने के बाद वे अच्छे से अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगी। गृह मंत्री अमित शाह ने धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की । इसके माध्यम से चावल बिक्री से ग्रामीणों महिलाओं की आय वृद्धि तो होगी साथ ही निकलने वाली धान की भूसी से पशुओं को पौष्टिक आहार भी मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकासशील एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।ये भी पढ़ें
- Medical Stores Close News: कल पूरे देश में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर्स, नहीं मिलेंगी बीपी, अस्थमा, हृदयरोगी, कैंसर रोगी जैसी बीमारियों की दवाएं, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दी सूचना
- Agra Water Park Child Death: गर्मियों में आप भी बना रहे वॉटर पार्क जाने का प्लान तो हो जाइए सावधान! यहां हुआ कुछ ऐसा कि बुझ गया घर का चिराग, सदमे में परिजन
- Stock Market Today: बाजार खुलने से पहले बढ़ी हलचल... आखिर कौन से शेयर देंगे तगड़ा रिटर्न और कौन करा सकता है बड़ा नुकसान?
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Amit Shah बस्तर जिले के नेतानार गांव पहुंचे थे।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Union Home Minister Amit Shah Tastes Bastar's Tamarind; Says, "I Am Eating Sweet Tamarind for the First Time."
बस्तर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद
30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान
30 Sept 2026 | 4:08 pm