AD · 728×90Advertisement

CG Minister Driver Fighting Video: हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा टोलकर्मी, लेकिन छत्तीसगढ़ के मंत्री के ड्राइवर को नहीं आई दया, पीटते रहा बेरहमी से, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

CG Minister Driver Fighting Video: हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा टोलकर्मी, लेकिन छत्तीसगढ़ के मंत्री के ड्राइवर को नहीं आई दया, पीटते रहा बेरहमी से, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

CG Minister Driver Fighting Video: हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा टोलकर्मी, लेकिन छत्तीसगढ़ के मंत्री के ड्राइवर को नहीं आई दया, पीटते रहा बेरहमी से, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह / Image: IBC24 Original

CG Minister Driver Fighting Video: हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा टोलकर्मी, लेकिन छत्तीसगढ़ के मंत्री के ड्राइवर को नहीं आई दया, पीटते रहा बेरहमी से, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह / Image: IBC24 Original

Deepak Dilliwar
Published: 04 Sept 2026 | 1:36 pmModified: 04 Sept 2026 | 1:37 pm
HIGHLIGHTS
  1. मंत्री के काफिले का मामला
  2. वायरल हुआ वीडियो
  3. ग्रामीणों में नाराजगी
अंबिकापुर: CG Minister Driver Fighting Video अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर टोलकर्मी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। बताया जा रहा है कि लहपटरा टोल नाके से महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला गुजर रहा था, इसी दौरान एक वाहन के ऊपर बूम बैरियर गिर गया। इसके बाद मंत्री की गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने टोलकर्मी से मारपीट कर दी इस घटना के समय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी गाड़ी में मौजूद थी। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित टोलकर्मी ने लखनपुर थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराने आवेदन दिया है। वहीं मामले में मंत्री के काफिले का नाम सामने आने के बाद अब सियासत और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

लक्ष्मी राजवाड़े के ड्राइवर ने टोलकर्मी को पीटा

CG Minister Driver Fighting Video मिली जानकारी के अनुसार रात के वक्त महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित लहपटरा टोल नाके से गुजर रहा था। इस दौरान काफिले की एक गाड़ी टोल से निकल गई ओर जब मंत्री की गाड़ी गुजर रही थी तो एक वाहन के ऊपर टोल का बूम बैरियर गिर गया। बैरियर वाहन पर गिरने के बाद काफिले में शामिल एक व्यक्ति नाराज हो गया, बताया जा रहा है कि वो मंत्री का ड्राइवर था। https://youtu.be/Md9BdpkBIhM

माफी मांगता रहा टोलकर्मी, लेकिन नहीं आई दया

ड्राइवर ने टोल कर्मचारियों से घटना को लेकर पूछताछ की और जिस बूथ से बैरियर गिरा था, वहां मौजूद टोलकर्मी को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में टोलकर्मी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है, बावजूद इसके उसे बेरहमी से पिटाई जारी रहा। वीडियो सामने आने के बाद मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित टोलकर्मी अन्य टोल कर्मचारियों के साथ लखनपुर थाने पहुंचा और पूरे मामले को लेकर पुलिस को आवेदन दिया है।

विरोध में उतरे ग्रामीण

मंत्री के काफिले से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस की कार्रवाई पर भी सबकी नजरें टिकी हुई है। इधर, टोलकर्मी के साथ मारपीट की घटना के बाद लहपटरा गांव के लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीण पीड़ित टोलकर्मी के समर्थन में सामने आए हैं और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, टोल नाके पर मंत्री के वाहन के ऊपर बूम बैरियर गिरने की घटना को सुरक्षा व्यवस्था में चूक भी माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग के लहपटरा टोल नाके पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की एक गाड़ी पर बूम बैरियर गिर गया। इसके बाद टोलकर्मी के साथ मारपीट की घटना सामने आई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: CG Minister Driver Fighting Video: Minister Laxmi Rajwade Driver Beaten Toll Booth Employee

शहर की खबरें

अंबिकापुर

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

30 Sept 2026 | 4:08 pm