BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

सतर्क रहें: निर्वाचन आयोग ने दिल्ली चुनाव से पहले निर्वाचन अधिकारियों से कहा

सतर्क रहें: निर्वाचन आयोग ने दिल्ली चुनाव से पहले निर्वाचन अधिकारियों से कहा

सतर्क रहें: निर्वाचन आयोग ने दिल्ली चुनाव से पहले निर्वाचन अधिकारियों से कहा
Bhasha
Published: 01 Feb 2025 | 10:37 pmModified: 01 Feb 2025 | 10:37 pm

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले यहां अपने चुनावी तंत्र को राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने का शनिवार को निर्देश दिया।

आयोग ने कहा है कि मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने से पहले के 72 घंटे महत्वपूर्ण हैं इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए ये बैठकें की जाएं।

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए गए निर्देशों में कहा कि सभी प्रवर्तन एजेंसियों को धन-बल के दुरुपयोग और मतदाताओं को प्रलोभन देने के सभी प्रयासों पर कड़ी नजर रखनी होगी।

आयोग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और शराब जैसे प्रलोभनों की आपूर्ति के बीच संबंध स्थापित करने के लिए उचित जांच आवश्यक है।

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि उड़न दस्ते के अधिकारियों को रिश्वत लेने या देने वाले व्यक्तियों तथा ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तुरंत शिकायत या प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए, जिसके पास से ऐसी वस्तुएं जब्त की गई हों।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

भाषा प्रीति अमित

अमित

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सतर्क रहें: निर्वाचन आयोग ने दिल्ली चुनाव से पहले निर्वाचन अधिकारियों से कहा

People also search for:Delhi Election EC Directive
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm
बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

30 Sept 2026 | 5:13 pm
लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

30 Sept 2026 | 5:11 pm